Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2771557
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंगुजरात का सहदेव निकला पाकिस्तानी जासूस; ATS ने किए कई खुलासे !

गुजरात का सहदेव निकला पाकिस्तानी जासूस; ATS ने किए कई खुलासे !

Pakistani spy arrested: गुजरात ATS ने एक मल्टीपर्पस हेल्थ वर्कर्स को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के इल्जाम में गिरफ्तार किया है. दावा है कि आरोपी भारतीय नौसेना और BSF से जुड़ी संवेदनशील जानकारी और तस्वीरे अपने पाकिस्तानी एजेंट को शियर करता था. पूरी जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 

 

गुजरात का सहदेव निकला पाकिस्तानी जासूस; ATS ने किए कई खुलासे !

Pakistani spy in India: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के कई इलाकों से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले लोगों को पकड़ा गया है. इसी बीच गुजरात से एक जासूस को पकड़ा गया है. दावा है कि यह मुल्जिम भारतीय नेवी, और बीएसएफ से जुड़ी संवेदनशील जानकारी और तसवीरें अपने पाकिस्तानी हेंडलर को भेजता था. गुजरात ATS ने इस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक देश विरोधी काम करने वाले आरोपी का नाम सहदेव सिंह गोहिल है. सहदेव गुजरात के कच्छ में एक मल्टीपर्पस हेल्थ वर्कर है. गुजरात ATS एसपी सिद्धार्थ ने आरोपी सहदेव की गिरफ्तारी की जानकारी दी है. उन्होंने बताया एक सूचना मिली थी, जिसमें यह बताया गया था कि सहदेव भारतीय नेवी और बीएसएफ से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तानी एजेंट के साथ शेयर कर रहा है. 

गुजरात ATS ने आरोपी सहदेव को गुजिश्ता 1 मई को पूछताछ के लिए बुलाया था, जहां यह पता चला कि सहदेव साल 2023 में अदिति भारद्वाज नाम की एक महिला से व्हाट्सएप पर संपर्क में आया था. जांच में पता चला कि अदिति एक पाकिस्तानी एजेंट हैं, उसके कहने पर सहदेव ने भारतीय नवसेना और बीसएफ के नए जगहों की संवेदनशील तस्तवीरें शेयर की थी. 

Add Zee News as a Preferred Source

गुजरात एटीएस SP सिद्धार्थ ने बाताय कि अदिति नाम से एक व्हाट्सएप पाकिस्तान से संचालित की जा रही है. जासूसी के आरोपी सहदेव गोहिल के फोन को FSL को भेज दिया गया है. साथ ही पाकिस्तानी एजेंट अदिति और सहदेव गोहिल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 61 और 148 के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

गौरतलब है कि इससे पहले हिरियाना से हरियाणा की रहने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को भी ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय जांच एजेंसी ने जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है. उपर इल्जाम है कि वह पाकिस्तानी हेंडलर के संपर्क में रहकर भारत की संवेदनशील जानकारी ISI को शेयर कर रही थी. 

TAGS

Trending news