Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2715582
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंMP News: धार्मिक जुलूस के दौरान हिंसा, पुलिस ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार

MP News: धार्मिक जुलूस के दौरान हिंसा, पुलिस ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार

Guna Violence News: गुना, मध्य प्रदेश में हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान कर्नलगंज क्षेत्र में पथराव का मामला सामने आया। पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया। मामला अब नियन्त्रण में है.

MP News: धार्मिक जुलूस के दौरान हिंसा, पुलिस ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार

Guna News: मध्य प्रदेश के गुना शहर में हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान पथराव के सिलसिले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना शनिवार शाम करीब 7.45 बजे कर्नलगंज इलाके में एक मस्जिद के पास हुई, जब दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए. इसके बाद अधिकारी स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए मौके पर पहुंचे.

अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मान सिंह ठाकुर ने पीटीआई-भाषा से कहा, "पथराव में शामिल आठ-नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है. घटना के वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उन पर आरोप लगाए जाएंगे. अन्य लोगों की पहचान की जा रही है." उन्होंने बताया कि पुलिस दूसरे आरोपियों की तलाश कर रही है और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. 

गुना कलेक्टर किशोर कन्याल ने क्या कहा?
गुना कलेक्टर किशोर कन्याल ने बताया कि घटना उस समय हुई, जब जुलूस एक मस्जिद के सामने से गुजर रहा था. इस दौरान कुछ संवादहीनता हो गई, जिसके कारण दोनों समूह आमने-सामने आ गए और पथराव हुआ. उन्होंने कहा कि उस इलाके में जुलूस निकालने की अनुमति नहीं थी. हालांकि, जुलूस के आयोजकों में से एक रंजीत खटीक ने कहा, "प्रशासन कह रहा है कि अनुमति नहीं थी, लेकिन मेरे पास अनुमति के सभी सबूत हैं." 

Add Zee News as a Preferred Source

किसने लगाया था जय श्री राम के नारे
उन्होंने दावा किया कि जब कुछ लड़कों ने 'जय श्री राम' के नारे लगाए तो पथराव हुआ, जबकि दूसरे समूह ने जवाबी कार्रवाई में 'अल्लाहु अकबर' का नारा लगाया. पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने कहा कि शनिवार शाम करीब 7.45 बजे जुलूस पर पथराव की सूचना मिली, जब दो समुदायों के सदस्य आमने-सामने आ गए. उन्होंने कहा कि टेकरी धाम पर तैनात पुलिस बल मौके पर पहुंचा. 

कलेक्टर ने क्या कहा?
अधिकारी ने कहा कि स्थानीय पार्षद की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है, जिसमें चार-पांच लोगों को नामजद किया गया है जबकि 15-20 अन्य अज्ञात हैं. उन्होंने कहा कि पड़ोसी जिलों से सुरक्षा बलों को यहां तैनात किया गया है. ठाकुर ने कहा कि तीन जिलों से पुलिसकर्मी पहुंचे और उन्हें अलग-अलग इलाकों में तैनात किया गया. कलेक्टर ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है.

TAGS

Trending news