)
Gurugram Woman Attack On Cab Driver: एक तरफ जहां देश में हिजाब को लेकर जंग छिड़ी हुई है वहीं इसी बीच दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां एक हिजाब पहने हुए विदेशी महिला ने टैक्सी ड्राइवर पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया और भागने लगी. घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे की है जब गुरुग्राम के राजीव चौक के पास एक टैक्सी को रुकवाकर हिजाब पहनी हुई महिला ने टैक्सी ड्राइवर पर हमला कर दिया. बाद में आरोपी महिला को पकड़ने के लिए गुरुग्राम पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करने लगी.

जब पुलिस महिला को पकड़ने के लिए आई तो महिला भागने लगी और पुलिस कर्मियों के साथ ही हाथापाई करने लगी. इस ड्रामे की पूरी तस्वीरें सामने आई हैं जब सड़क के बीचों बीच ये ड्रामा चलता रहा. दरअसल मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक टैक्सी ड्राइवर राजीव चौक से गुजर रहा था उसी दौरान सड़क पर हिजाब पहने हुए एक महिला ने उसे रोकने का इशारा किया जब टैक्सी ड्राइवर रघुराज ने टैक्सी रोकी और महिला से पूछा कि कहां जाना है तो उसी दौरान महिला ने चाकू से टैक्सी ड्राइवर रघुराज पर हमला कर दिया और उसे घायल कर भागने लगी.
उसी दौरान टैक्सी ड्राइवर रघुराज भी टैक्सी से उतर कर महिला के पीछे पीछे भागने लगा इसी दौरान राजीव चौक पर खड़ी पुलिस पीसीआर से भी पुलिस कर्मी महिला को पकडने के लिए उसके पीछे भागने लगे । राजीव चौक पर जब पुलिस चाकू मारने वाली महिला को पकड़ने लगी तो वो पुलिसकर्मियों से ही भिड़ गई इस दौरान आसपास लोगो की भारी भीड़ इक्कठा हो गई.
मामले से जुड़ी और अपडेट के लिए बने रहें जी सलाम के साथ.