Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2678210

Delhi" कठमुल्ला, तुम यहां नहीं रह सकते; कुरान पढ़ा कर लौट रहे हाफिज की मॉब लिंचिंग

New Delhi: लक्ष्मी नगर में कुरान पढ़ा कर घर लौट रहे हाफिज को कुछ लोगों ने बेरहमी से पीटा है. हैरत की बात यह है कि शिकायत करने के 24 घंटे के बावजूद भी अब तक कोई एफआईआर (FIR) दर्ज नहीं की गई हैं. 

Delhi" कठमुल्ला, तुम यहां नहीं रह सकते; कुरान पढ़ा कर लौट रहे हाफिज की मॉब लिंचिंग

New Delhi: नई दिल्ली के लक्ष्मी नगर से इंसानियत को शर्मशार करने वाली खबर सामने आई है. जहां घर जा रहे हाफिज को कुछ लोगों ने बेरहमी से पीटा है. हाफिज अब्दुल्लाह कुछ बच्चों को कुरान पढ़ा कर घर लोट रहे थे. तभी कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और फिर बेरहमी से पीटा है. 

यहां मामला बीती सोमवार यानी की10 मार्च की रात का है, जब अब्दुल्लाह लक्ष्मी नगर में रहने वाले नवाब अख्तर के बच्चों को कुरान पढ़ाकर अपने घर वापस लौट रहे थे. तब बीच रास्ते नें कुछ बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और कहा कि तुम लोगों का यहां रहने का कोई हक नहीं है. फिर उन्होंने मजहब खिलाफत के नारे लगाने शुरू कर दिए. 

बदमाशों ने अब्दुल्लाह को कठमुल्ला कहा और उन पर लात और घूंसे चलाना शुरू कर दिया. जिससे वह बेहद बुरी तरह से जख्मी हो गए. उन्हें इलाज के लिए जल्द ही करीब के अस्पताल में भर्ती करवाया गया. 

Add Zee News as a Preferred Source

24 घंटे के बाद भी नहीं लिया एक्शन
हाफिज अब्दुल्लाह ने थाना लक्ष्मी नगर में बदमाशों की शिकायत दर्ज करवाई और जल्द से जल्द करवाई करने की भी मांग की है. लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी बदमाशों के खिलाफ न अब तक कोई  एफआईआर दर्ज की गई हैं. जिसपर अब नवाब अख्तर का कहना है, पुलिस इस मामले को संजीदगी से ले और बदमाशों के खिलाफ  एफआईआर दर्ज करके जल्द से जल्द उनको हिरासत में ले.       

TAGS

Trending news