केंद्रीय मंत्री नकवी का बड़ा ऐलान, भारत में हज 2022 की प्रक्रिया 100 फीसदी होगी डिजिटल
Advertisement

केंद्रीय मंत्री नकवी का बड़ा ऐलान, भारत में हज 2022 की प्रक्रिया 100 फीसदी होगी डिजिटल

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कोविड-19 और सऊदी अरब हुकूमत की तरफ से आलमी महामारी के मद्देनजर लिए गए फैसले के चलते 2020 और इस साल हज यात्रा हो नहीं पाई.

फाइल फोटो

मुंबई: यूनियन माइनॉरिटी मिनिस्टर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भारत में 2022 में हज का पूरा अमल 100 फीसदी डिजिटल होगा. नकवी ने मुंबई में हज हाउस में ऑनलाइन बुकिंग केंद्र का शनिवार को उद्घाटन किया और बाद में एक बयान में कहा कि इंडोनेशिया के बाद सबसे ज्यादा तादाद में हाज यात्री भारत से भेजे जाते हैं.

उन्होंने कहा कि कोविड-19 और सऊदी अरब हुकूमत की तरफ से आलमी महामारी के मद्देनजर लिए गए फैसले के चलते 2020 और इस साल हज यात्रा हो नहीं पाई. बयान में कहा गया कि हज 2022 का ऐलान नई दिल्ली में 21 अक्टूबर को होने वाली हज समीक्षा बैठक में कई मुअल्लिका विभागों से विचार-विमर्श के बाद की जाएगी.

ये भी पढ़ें: दीपावली-छठ पूजा पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे इन रूट्स पर चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें लिस्ट

मुख्तार अब्बास नकवी के मुताबिक, अल्पसंख्यक मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, हेल्थ और सिविल एविएशन मंत्रालय के अधिकारी, सऊदी अरब में भारत के राजदूत, जेद्दा में भारत के कौंसल जनरल और दूसरे सीनियर अधिकारी क में होने वाली हज समीक्षा बैठक में मौजूद रहेंगे.

उन्होंने कहा कि भारत और सऊदी अरब में हज यात्रियों के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल और सेहत और हिफज़ाने सेहत से मुअल्लिक हज 2022 के लिए खुसूसी तरबीयत के इंतजाम किए गए हैं. मंत्री ने कहा, “भारत में हज 2022 की पूरी प्रक्रिया शत प्रतिशत डिजिटल होगी.'

ये भी पढ़ें: क्या है डिप्रेशन और कैसे रहें इससे दूर? एक्सपर्ट डॉ समीर पारिख ने बताए आसान तरीके

नकवी ने बताया कि 700 से ज्यादाद महिलाओं ने ‘मेहरम’ (पुरुष साथी) के बिना 2021 में हज के लिए आवेदन किया था और करीब 2,100 महिलाओं ने इसी कैटेगरी में 2020 में आवेदन दिया था. अगर वे हज मुसाफिर पर जाना चाहेंगी तो उनके आवेदन 2022 के लिए भी मान्य होंगे. मंत्री ने यहां भारत की हज समिति के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक में हज 2022 की तैयारियों के संबंध में शनिवार को चर्चा की.
(इनपुट- भाषा)

Zee Salaam Live TV:

Trending news