HAJJ 2025: उत्तर-प्रदेश की हज कमेटी ने सभी हाजियों को हिदायत दी है कि वह अपने साथ सिगरेट, बीड़ी और तंबाकू जैसे प्रतिबंधित सामान न ले जाए. सऊदी हुकूमत के जारी निर्देश के मुताबिक जिन हाजियों के पास प्रतिबंधित सामान पाए गए, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
Trending Photos
)
HAJJ 2025: इस साल सऊदी अरब ने हज को लेकर सख्त नियम लागू किए है. सऊदी अरब के मंत्रालय ने पहले 12 साल से कम उम्र के बच्चों की हज यात्रा पर बैन लगाया था और अब मंत्रालय ने सिगरेट, बीड़ी, तंबाकू जैसे सामान पर बैन लगा दिया है. कानून का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माने के साथ-साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
उत्तर-प्रदेश की हज कमेटी ने सभी हाजियों को सिगरेट, बीड़ी और तंबाकू जैसे प्रतिबंधित सामान साथ न ले जाने के निर्देश दिए है. हज कमेटी ने कहा है कि हाजियों के पास प्रतिबंधित सामान पाए जाने पर सऊदी सरकार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी कर सकती है.
लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से हाजियों की आखिरी फ्लाइट 14 मई को रवाना हो चुकी है. इस बार उत्तर-प्रदेश से 13748 हज यात्री हज के लिए रवाना हुए है. इसके अलावा यू.पी. के अलग-अलग जिलों से तकरीबन 8226 हाजी दिल्ली एयरपोर्ट से मक्का के जियारत के लिए जाएगें.
जुर्माना सहित सख्त कार्रवाई
आपको बता दें कि दिल्ली एयरपोर्ट से हाजियों की आखिरी फ्लाइट 30 मई को रवाना होगी. दिल्ली हज कमेटी के सचिव ने बताया है कि कांसल जनरल ऑफ इंडिया जददाह कार्यालय को जांच के दौरान उत्तर प्रदेश के हज यात्रियों के सामान में बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू जैसी प्रतिबंधित चीजे मिली हैं. सऊदी हुकूमत ने प्रतिबंधित सामान लाने वाले हाजियों पर जुर्माना लगा रही है और उन्हें कई घंटो तक डिटेन भी कर रही है. सऊदी सरकार ने हाजियों के स्वास्थ को देखते हुए सिगरेट, बीड़ी और तंबाकू जैसे सामानों पर बैन लगाया है.
शाही निमंत्रण
इस साल सऊदी अरब के किंग ने अलग-अलग देशों से आने वाले तकरीबन 1300 हाजियों को शाही निमंत्रण भेजा है. इन लोगों के लिए हर तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी. इस्लामी मामलों के मंत्री डॉ. अब्दुल लतीफ अल-अशेख ने बताया है कि शाही निमंत्रण के तहत आए हाजियों को मक्का और मदीना की जियारत के साथ-साथ मदीना में मौजूद इस्लामी और ऐतिहासिक जगहों का दौरा और दोनों पवित्र मस्जिदों और उनके इमामों के बारे में जानकारी दी जाएगी.