हज कमेटी ने दूसरी हिंदुस्तानी एजेंसियों के ज़रिए हज 2021 के लिए अर्ज़ी हासिल करने और दूसरी तैयारियां अक्टूबर/नवम्बर से शुरू करेगी.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: हज कमेटी ऑफ इंडिया इस साल कोरोना की वजह से हज पर ना जाने वाले आज़मीन के पूरे पैसे वापस कर दिए हैं और अब अगले साल होने वाले हज के मुक़द्दस सफर की तैयारियां शुरू कर दी हैं. इन तमाम तैयारियों की शुरुआत को लेकर मुंबई में हज कमेटी ऑफ इंडिया और वज़ारते अक्लियती अमूर की अहम मीटिंग हुई. जिसमें मुख्तार अब्बास नकवी और हज कमेटी ऑफ इंडिया के सभी अफसरान ने शिकरत की.
इस दौरान जानकारी दी गयी कि हिंदुस्तान के 100 फीसद डिजिटल हज इंतेज़ाम का नतीजा है कि कोरोना के चलते हज 2020 पर ना जा पाने वाले 1 लाख 23 हजार लोगों के 2100 करोड़ रुपए बगैर किसी कटौती के वापस कर दिए हैं. सऊदी अरब हुकूमत ने 2018-19 के हज पर जाने वालों के ट्रांस्पोर्ट का लगभग 100 करोड़ रुपए वापस किया है. इसके अलावा पिछले 3 सालों के दौरान हज पर जाने वालों का लगभगे 514 करोड़ सरप्लस पैसा वापस किया गया है.
हज कमेटी ने दूसरी हिंदुस्तानी एजेंसियों के ज़रिए हज 2021 के लिए अर्ज़ी हासिल करने और दूसरी तैयारियां अक्टूबर/नवम्बर से शुरू करेगी. सऊदी हुकूमत के ज़रिए हज 2021 से मुतअल्लिक ज़रूरी गाइडलाइन्स जल्द जारी किये जाने की उम्मीद है. हिंदुस्तानी एजेंसियां सऊदी हुकूमत के साथ राब्ते में हैं.
बता दें कि हिंदुस्तान से हर साल दो लाख लोग हज के लिए जाते है लेकिन इस बार कोरोना की वजह से हिंदुस्तान से कोई भी हज के लिए नहीं जा पाया. ऐसे में हो सकता है कि आने वाले सालों में हर से ज्यादा लोग हज के लिए जाएं. इसी को देखते हुए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने अभी से तैयारियां तेज़ कर दी हैं.
Zee Salaam LIVE TV