Haldwani News: उत्तराखंड के हल्द्वानी में अवैध मदरसों पर प्रशासन का सख्त एक्शन, ADM नैनीताल की अगुवाई में 18 मदरसों की जांच की जा रही है. अब तक 3 मदरसों को सील किया गया, सुरक्षा के कड़े इंतजाम.
Trending Photos
)
Haldwani News: उत्तराखंड में धामी सरकार की तरफ से अवैध रूप से चल रहे मदरसों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया जा रहा है. शनिवार को नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में 18 मदरसों की जांच का बड़ा अभियान शुरू किया गया. इस पूरे ऑपरेशन की कमान एडीएम (ADM) नैनीताल के हाथ में है, और कार्रवाई कड़ी सुरक्षा के बीच की जा रही है.
इस जांच अभियान के दौरान अब तक 3 मदरसों को सील कर दिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि जिन मदरसों पर कार्रवाई की जा रही है, उनके खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं. कुछ मदरसे बिना किसी सरकारी मान्यता के ही चल रहे थे, जबकि कुछ के खिलाफ गंभीर इल्जाम सामने आए हैं.
कुछ मदरसों पर रेड
प्रशासन ने इस अभियान के दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती की है. हर मदरसे की जांच पूरी सावधानी और कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही है. मीडिया को इस कार्रवाई से दूर रखा गया है ताकि जांच में किसी तरह की रुकावट न हो. सूत्रों के मुताबिक, कुछ मदरसों में बच्चों को पढ़ाने की आड़ में नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था. इन मदरसों की न तो शिक्षा विभाग से कोई मान्यता थी, न ही ये वक्फ बोर्ड या किसी अन्य अधिकृत संस्था में पंजीकृत थे.
किस मसदरे में बच्चों के साथ किया जा रहा है दुर्व्यवहार
वहीं, कुछ मदरसों के खिलाफ यह भी आरोप हैं कि वहाँ पढ़ाई के नाम पर बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा था और फंडिंग के स्रोत भी संदिग्ध हैं. एडीएम की अगुवाई में चल रहे इस विशेष अभियान का उद्देश्य राज्य में शिक्षा के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े पर रोक लगाना है. प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद जो भी मदरसे अवैध पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.