)
Hamas-isreal Conflict: हमास-इजरायल तनाव चल रहे तनाव का कई लोग शिकार हो रहे हैं. हमास ने कई इजरायली और अमेरिकी को बंधक बना रखा है. अब गाजा में बंधक बनाए गए अमेरिकी एडन अलेक्जेंडर को हमास ने रिहा कर दिया है. इस रिहाई के बाद अमेरिका का नागरिक ने इजरायल के प्रधानमंत्री से मिलने से इनकार कर दिया है. इसकी पुष्टि खुद इजरायली मीडिया ने की है.
इजरायल मीडिया के मुताबिक अलेक्जेंडर ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मिलने से इनकार कर दिया है, जो कि उनकी रिहाई के बाद असमान्य फैसला है. दरअसल प्रधानमंत्री नेतन्याहू एडन अलेक्जेंडर से मिलना चाहते थे, जब इस बारे में एडन को मालूम हुआ तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया. एडन ने किसी भी तरह की ऑफिशियल मुलाकात से इनकार करने के साथ-साथ पूरी तरह से इजरायल के प्रधानमंकत्री को बॉयकॉट किया है. एडन नेतन्याहू से किसी भी तरह को कोई संपर्क नहीं चाहते हैं. एडन अलेक्जेंडर को हमास ने दक्षिण इडरायल के सैन्य ठिकाने से बंधी बनाया था.
बंधकों को रिहा करने की डिमांड
आपकों बता दें कि इजरायल ने आठ हफ्ते के सीजफायर को मार्च में तोड़ दिया था और उसके बाद से इजरायल के ड्रोन और मिसाइल हमले जारी है. इजरायल लगातार ही हमास से अपने बंधको को रिहा करने की डिमांड कर रहा था, जिसके बाद अमेरिका के एडन अलेक्जेंडर रिहाई हुई है, जो कि हमास की तरफ से पहली रिहाई है.
छवि सुधारने की नाकाम कोशिश
अमेरिका नागरिक एडन अलेक्जेंडर के इस फैसले ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू को चौका दिया है. इसके साथ ही मितिन याआन ने एक वीडियो शेयर कर यह जाहिर करने की कोशिश है कि एडन अलेक्जेंडर की रिहाई अमेरिका के राष्ट्रपति और इजरायली सैन्य दवाब का नतीजा है. ऐसा माना जा रहा है कि इस वीडियों के जरिए मितिन अपनी छवि बचाने की एक असफल कोशिश कर रहे हैं.