Haryana News: हरियाणा के नूंह जिले के गुरनावत गांव में वक्फ की जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. वक्फ बोर्ड द्वारा नोटिस देने के बावजूद ग्रामीणों ने जमीन खाली करने से इनकार कर दिया, जिससे तनाव बढ़ गया है.
Trending Photos
)
Haryana News: हरियाणा के नूंह जिले के तावडू खंड के गुरनावत गांव में वक्फ की जमीन को लेकर वक्फ बोर्ड प्रशासन ने नोटिस जारी किया है. यह नोटिस 20 मार्च को दिया गया था, जिसमें 17 अप्रैल 2025 तक वक्फ की जमीन खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन ग्रामीणों ने जमीन खाली करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद यह विवाद गहराता जा रहा है.
हरियाणा वक्फ बोर्ड ने गुरनावत गांव की करीब 20 कनाल जमीन को सरकारी वक्फ संपत्ति बताया गया है, जिस पर अवैध कब्जे और निर्माण कार्य का आरोप है. गौरतलब है कि नूंह जिले में 2900 से ज्यादा वक्फ संपत्तियां हैं, जिनमें से ज्यादातर पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है.
वक्फ ने इन जमीनों पर दिया नोटिस
वक्फ बोर्ड प्रशासन के नोटिस के मुताबिक, 17 अप्रैल को पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने और निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जानी थी, किन्हीं कारणों से कार्यवाही को कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है. हरियाणा वक्फ बोर्ड नूंह की तरफ से जारी नोटिस में बताया गया है कि खसरा नंबर 10/22/2, 23/2, 15/1, 2/1, 10, 16/5 में दर्ज जमीन वक्फ बोर्ड के नाम पर दर्ज है और गजट नोटिफिकेशन के अनुसार यह सरकारी वक्फ जमीन है.
वक्फ बोर्ड ने क्या किया दावा
बोर्ड का दावा है कि मौजूदा सरपंच समेत गांव के कुछ लोगों ने जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कर लिया है. नया वक्फ कानून लागू होते ही वक्फ प्रशासन ने अवैध कब्जे हटाने का अभियान शुरू कर दिया है. जबकि ग्रामीणों का कहना है कि जिस जमीन पर वक्फ बोर्ड ने कब्जा किया है, वह सालों पहले गांव की शामलात जमीन थी. अब इस जमीन पर ईदगाह के लिए चारदीवारी बना दी गई है और वक्फ बोर्ड का इसे अपना बताना पूरी तरह से गलत है. ईदगाह पर बनी दीवार को गिराए जाने से ग्रामीणों में काफी रोष है.
ग्रामीणों ने बोला हमला
गुरनावत गांव के हसन, जमील, खलील ने कहा कि वे वक्फ बोर्ड के दावे को कोर्ट में चुनौती देने के लिए तैयार हैं. अगर प्रशासन ने जबरन जमीन को ध्वस्त किया तो ग्रामीण सड़कों पर उतर आएंगे. ग्रामीण अपनी धार्मिक आस्था से जुड़ी ईदगाह की जमीन को बचाने के लिए एकजुट नजर आ रहे हैं. ग्रामीणों ने इस पूरे मामले को लेकर हरियाणा वक्फ बोर्ड प्रशासक पर भी निशाना साधा है. ग्रामीणों ने कहा है कि आज वक्फ प्रशासक जाकिर हुसैन अपने ही लोगों को बर्बाद करने का काम कर रहे हैं.
बीजेपी के नेता हैं वक्फ जमीन
वहीं, गांव के लोगों ने हरियाणा वक्फ प्रशासक जाकिर हुसैन पर संगीन इल्जाम लगाए हैं और जाकिर हुसैन को बीजेपी का नेता बताया है. कुछ गांव वालों का कहना है कि जाकिर हुसैन आज बीजेपी पार्टी में है इसलिए यह कार्रवाई की जा रही है. जाकिर हुसैन को इसी गांव ने विधानसभा पहुंचने का काम भी किया था.