Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam756645
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंहाथरस: रेप के बाद दरिंदों ने काट डाली ज़बान और तोड़ी रीढ़ की हड्डी, लड़की की हुई मौत

हाथरस: रेप के बाद दरिंदों ने काट डाली ज़बान और तोड़ी रीढ़ की हड्डी, लड़की की हुई मौत

बुरी तरह से ज़ख्मी लड़की को अस्पताल में दाखिल कराया गया था. असपताल में दाखिल करने के 9 दिन बाद लड़की को होश आया था.

हाथरस: रेप के बाद दरिंदों ने काट डाली ज़बान और तोड़ी रीढ़ की हड्डी, लड़की की हुई मौत

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के हाथरस गैंगरेप मुतास्सिरा की दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई है. वारदात के 15 दिन बाद हाथरस की बेटी मौत से जंग हार गई है. हाथरस के चदंपा में 14 सिंतबर को एक 19 साल की बेटी के साथ चार दरिंदों ने गैंग रेप किया था. यहां तक कि रेप के बाद मुल्ज़िमों ने लड़की की ज़बान (जीभ) काट दी थी और रीढ़ की हड्डी भी तोड़ दी थी. 

बुरी तरह से ज़ख्मी लड़की को अस्पताल में दाखिल कराया गया था. असपताल में दाखिल करने के 9 दिन बाद लड़की को होश आया था. होश में आने के बाद लड़की ने इशारों इशारों में अपनी आपबीती बताई. यह बेटी ज़िंदगी के लिए आखिरी सांस तक लड़ती रही लेकिन वो अपने ज़ख्मों की ताब न ल सकी. अब परिवार वालों मुजरिमों को फांसी की सज़ा की मांग की है. 

लड़की के भाई ने ZEE Media से बातचीत करते हुए बताया कि मेरी बहन ने होश में आने के बाद कहा है कि इंसाफ चाहिए, चारों मुल्ज़िम पास के ही गांव के थे. उन्होंने बताया कि मेरी बहन के रेप करने के बाद उसकी ज़बान काट दी थी ताकि वो किसी को पहचान न बता सके साथ ही गर्दन और रीढ़ की हड्डी भी तोड़ दी थी ताकि वो घर न जा सके. 

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news