Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2680006
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंMCD पार्क में जाते थे मुसलमान; भाजपा विधायक ने गेट बंद कर खड़ी करवा दी दीवार

MCD पार्क में जाते थे मुसलमान; भाजपा विधायक ने गेट बंद कर खड़ी करवा दी दीवार

New Delhi: पटपड़गंज के विनोद नगर इलाके में मुस्लिम घरों के तरफ खुलने वाले पार्क के गेट को बंद कर दिया गया है.  इल्ज़ाम लाग्या जा रहा है कि वहां मुसलमानों ने अवैध कब्जा कर रखा था, जिसका मकामी बाशिंदों ने खंडन किया है. पूरी खबर के लिए स्कॉल करें. 

MCD पार्क में जाते थे मुसलमान; भाजपा विधायक ने गेट बंद कर खड़ी करवा दी दीवार

New Delhi: दिल्ली के पटपड़गंज में एक MCD पार्क में मुसलमानों को जाने से रोकने के लिए मुस्लिम मोहल्ले की तरफ खुलने वाले एक गेट को बंद करने का मामला सामने आया है. बुधवार को पार्क के गेट को बंद करने का हुक्म दिया गया था, जिसे आज बंद कर दिया गया है. 

पार्क का गेट बंद होने के बाद मकामी विधायक रविंद्र नेगी ने एक्स पर पोस्ट कहा, "अब किसी के साथ कोई जुल्म नहीं किया जाएगा. अब सभी सुकून से रहेंगें और पार्क में अमन बना रहेंगा." बता दें कि रविंद्र नेगी ने आसपास रहने वाले लोगों पर इल्जाम लगाया है कि जब (RSS) आरएसएस वाले इस पार्क में आते तो लोग उनपर गंदा पानी फेक देते थे.  इसके अलावा उन्होंने पार्क में अवैध कब्जा करने का भी इल्जाम लगाया है. रविंद्र नेगी का कहना है कि हमने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी. जिसके बाद प्रशासन ने मुस्लिम घरों के तरफ खुलने वाले गेट को बंद कर दिया. 

गौरतलब है कि रविंद्र नेगी वो ही भाजपा के विधायक हैं, जिनका एक विडियो मुस्लिम दुकानदारों को दुकान पर अपने नाम का नेम प्लेट लगाने या दुकान बंद करवाने की धमकी देते हुए वायरल हुआ था. एक दूसरे विडियो में वह मीट दुकानदारों को मंगलवार को अपनी दुकाने बंद रखने की हिदायत देते हुए वायरल हुए थे.  

Add Zee News as a Preferred Source

लोकल मुस्लिम महिलाओं ने आरोपों को किया ख़ारिज 
हालांकि, उसी मोहल्ले में रहने वाली एक मुस्लिम महिला ने बाताया कि यह सभी इल्जाम गलत है. हम महज पार्क में पेड़ लगाते हैं, और हमने किसी पर पानी नहीं फेका है.  महिला ने बताया कि पार्क का यह गेट कभी दिल्ली जल बोर्ड द्वारा खोला रखा गया था.

कांग्रेस ने इसे बताया विभाजन की राजनीति
वहीँ, ये मामला सामने आने के बाद कांग्रेस के नेता डॉ. नरेश ने कहा, " हिंदुस्तान की गुलिस्तां में तरह-तरह के फूल मौजूद है. इन्हें अलग करके एकता को कम किया जा रहा है. ये विभाजन की सियासत है, जो मुल्क के लिए ठीक नहीं है. हमारी गंगा-जमुना तहजीब हमें एक साथ रहने की सीख देती है. साथ ही हमारे देश में सब एक-दूसरे के त्योहार का एहतराम करते है. "

TAGS

Trending news