Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam673643
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंमरकज़ी वज़ीरे सेहत डॉ हर्षवर्धन का बयान, पिछले 14 दिनों से 47 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला दर्ज़ नहीं

मरकज़ी वज़ीरे सेहत डॉ हर्षवर्धन का बयान, पिछले 14 दिनों से 47 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला दर्ज़ नहीं

टोनोमस इंस्टीट्यूट ऑफ डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करते हुए मरकज़ी वज़ीर डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि पिछले 14 दिनों में कोरोना के दोगुने होने की दर 8.7 है

मरकज़ी वज़ीरे सेहत डॉ हर्षवर्धन का बयान, पिछले 14 दिनों से 47 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला दर्ज़ नहीं

नई दिल्ली: मरकज़ी वज़ीरे सेहत डॉ हर्षवर्धन सिंग ने आज लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल, दिल्ली के वज़ीरे सेहत सत्येंद्र जैन और संबंधित डिपार्टमेंट्स के सीनियर ऑफिसर्स के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए दिल्ली में COVID19 की मौजूदा हालात का जायजा लिया.

टोनोमस इंस्टीट्यूट ऑफ डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करते हुए मरकज़ी वज़ीर डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि पिछले 14 दिनों में कोरोना के दोगुने होने की दर 8.7 है जबकि पिछले 7 दिनों के में यह 10.2 दिन और पिछले 3 दिनों में यह करीब 10.9 दिन हैं.

उन्होंने कहा कि पिछले 7 दिनों से 80 जिलों में और पिछले 14 दिनों से 47 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला दर्ज़ नहीं किया गया है जबकि 39 जिलों में पिछले 21दिनों और 17 जिलों में पिछले 28 दिनों से एक भी कोरोना का नया मामला सामने नहीं आया है

Add Zee News as a Preferred Source

Watch Zee Salaam Live TV

 

TAGS

Trending news