Modi Cabinet Expansion 2021: कैबिनेट में फेरबदल से पहले स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने भी दिया इस्तीफा
Advertisement

Modi Cabinet Expansion 2021: कैबिनेट में फेरबदल से पहले स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने भी दिया इस्तीफा

Modi Cabinet Expansion 2021: इस वक्त केंद्रीय मंत्रिमंडल में 53 मंत्री हैं, इकमान है कि नए विस्तार के बाद इसकी तादाद बढ़कर 81 हो सकती है.

फाइल फोटो

नई दिल्ली: आज शाम 6 बजे केंद्रीय मंत्रिमंडल में तौसी होने वाली है, जिसमें कई बड़े बदलावों की उम्मीद की जा रही है. जराए के मुताबिक नए बदलाव के बाद ये सबसे युवा मंत्रिमंडल हो सकता है. ताजा जानकारी के मुताबिक, 43 नेता आज हलफ लेंगे.

दो दर्जन ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) नेताओं के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने का इमकान है.  BJP नेता सर्बानंद सोनोवाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और नारायण राणे के मोदी के मंत्रियों की लिस्ट में शामिल होने का इमकान है. इस वक्त केंद्रीय मंत्रिमंडल में 53 मंत्री हैं, इकमान है कि नए विस्तार के बाद इसकी तादाद बढ़कर 81 हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Cabinet Expansion: कैबिनेट विस्तार से पहले शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल समेत 4 मंत्रियों का इस्तीफा

इसी बीचे कई मौजूदा मंत्रियों के इस्तीफों का सिलसिला भी जारी है. कुछ देर पहले ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन स्वास्थ्य ने भी मंत्रालय से रिजाइन करने का ऐलान कर दिया. 

अब तक मोदी कैबिनेट से हटाए गए नेताओं की लिस्ट
1. रमेश पोखरियाल निशंक
2. संतोष गंगवार
3. देबोश्री चौधरी
4. संजय धोत्रे
5. बाबुल सुप्रियो
6. राव साहेब दानवे पाटिल
7. सदानंद गौड़ा
8. रतन लाल कटारिया
9. प्रताप सारंगी
10. डॉ हर्षवर्धन
11. अश्विनी चौबे
12. थावरचंद गहलोत

ये भी पढ़ें: इमरान खान ने दिलीप कुमार के लिए लिखी बड़ी बात, कहा- नहीं भूल सकता उनकी फिराखदिली

Zee Salaam Live TV:

Trending news