वारदात नगर कोतवाली इलाके के गदुरहवा मोहल्ले की है. जहां एक मकान में पीर की सुबह करीब साढ़े 9 बजे यह धमाका हुआ. जिस मकान में धमाका हुआ वो तंग गलियों में है.
Trending Photos
)
बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में पीर की सुबह एक जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया. धमाका इतना ज़बरदस्त था कि आवाज़ से पूरा शहर थर्रा उठा, बताया जा रहा है कि धमाके की गूंज करीब 4 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. जिस मकान में यह धमाका हुआ उसके साथ-साथ आसपास के आधा दर्जन मकानों को भी नुकसान हुआ है. हादसे में एक नाबालिग की मौत हो गई जबकि मां-बेटी शदीद तौर पर ज़ख्मी हैं.
वारदात नगर कोतवाली इलाके के गदुरहवा मोहल्ले की है. जहां एक मकान में पीर की सुबह करीब साढ़े 9 बजे यह धमाका हुआ. जिस मकान में धमाका हुआ वो तंग गलियों में है. ऐसे में आसपास के लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही 6 मकानों को बुरी तरह नुकसान पहुंच चुका था. धमाके की वजह से करीब 100-150 घरों में दरारें आई हैं. खिड़की, शीशे सब टूट गए जो जहां था वहीं से अपनी जान बचाकर भागने लगा.
वारदात की जानकारी मिलते ही एसपी देव रंजन वर्मा, सीओ मनोज यादव व एसडीएम नागेन्द्रनाथ यादव समेत भारी पुलिस अमला मौके पर पहुंचे. वारदात की फॉरेंसिक टीम के ज़रिए भी जांच करवाई जा रही है. हादसे में पटाखा कारोबारी के 17 साल के भांजे ननकन की मौत हो गई जबकि 50 साल की शुबरा व 16 साल बेटी रूबी शदीद तौर पर ज़ख्मी हैं.
बताया जा रहा है ये मकान अकरम नाम के पटाखा कारोबारी का है. जहां पुलिस की नाक के नीचे काफी वक्त से गैरकानूनी तरीके से पटाखा फैक्ट्री चलाई जा रही थी. मकामली लोगों की मानें तो धमाका इतना भयानक था कि कान सुन्न पड़ गए और कुछ भी दिखना बंद हो गया. लोगों के मुताबिक कुछ वक्त पहले भी यहां ब्लास्ट हुआ था लेकिन उस मामले को दबा दिया गया.
वहीं पटाखा कारोबारी की मानें तो घर की छत पर रसोई में खाना बनाते वक्त सिलेंडर फटने की वजह से धमाका हुआ. लेकिन मकान के जिस हिस्से में धमाका हुआ वहां की दीवारों में बारूद साफ लगा दिखाई दे रहा है. मकान के बगल की छत पर पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाला कागज़ बिखरा पड़ा था. मकान के पीछे गली में भी पटाखा बनाने का सामान बिखरा पड़ा था.
Zee Salaam LVIE TV