)
कोलकाता: मगरिबी बंगाल में तूफान "अम्फान" कहर बरपाना शुरू कर दिया है और तेज़ हवाओं के साथ ज़बरदस्त बारिश भी शुरू हो गई है. तूफान 110 किमी. फी घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और लगातार बारिश हो रही है. पेशेनगोई है कि शाम तक इन इलाकों में भयानक तूफान आने वाला है.
West Bengal: National Disaster Response Force (NDRF) personnel clear electricity wires and uprooted trees off the road between Digha in East Midnapore district and Odisha border. The landfall process of #CycloneAmphan commenced since 2:30 PM, will continue for about 4 hours. pic.twitter.com/IKZ1QE3Gr1
— ANI (@ANI) May 20, 2020
तूफान को देखते हुए कोलकाता हवाई अड्डे पर अफसरों के ज़रिए सिक्योरिटी के पुख्ता इंतज़ामात किए गए हैं. तूफान से किसी तरह का बड़ा नुकसान ना हो इसको ध्यान में रखते हुए हवाई अड्डे के 3 सी दाखिली दरवाज़े को छोड़ बाकी सभी दाखिली दरवाज़ों में रेत के बस्ते लगा दिए गए हैं और हवाई अड्डे के मुलाज़िमीन ने सभी ट्रॉलियों को गार्डरेल के साथ बांध दिया है. हर तरह की हालात से मुकाबला करने के लिए क्विक रिस्पांस टीम पूरी तरह से तैयार है.
Zee Salaam Live Tv