)
गौतमबुद्धनगर: सनीचर और इतवार को मिली थोड़ी राहत के बाद एक बार फिर से पीर को दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर जबरदस्त ट्रैफिक जाम देखने को मिला. वर्किंग डे होने की वजह से पीर से जुमा तक दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर गाड़ियों का दबाव बढ़ना अब आम बात हो गई है. पुलिस चेकिंग की वजह से यहां लोगों को घंटों जाम में खड़े रहना पड़ता है.
नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर गाड़ियों का दबाव बढ़ने पर जाम के हालात बने हुए हैं. आवाजाही पर पाबंदी के तहत पुलिस की सख्ती जारी रखने वाली है और बगैर पास के लोगों को आने-जाने की इजाज़त नहीं दी जाएगी. दरअसल कोरोना वायरस की वजह से नोएडा-दिल्ली बॉर्डर अब भी बंद रखा गया है. चूंकि दिल्ली से नोएडा और नोएडा से दिल्ली में बड़ी तादाद में लोग रोज़ाना सफर करते हैं. ऐसे में गाड़ियों का दबाव काफी बढ़ गया है.
चेकिंग के दौरान दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर भारी ट्रैफिक देखा गया। दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर 'पास' के बिना किसी को भी नोएडा में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। दृश्य DND फ्लाईओवर से। pic.twitter.com/qR9qhe44LS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2020
पुलिस इंतेज़ामिया के अफसरों ने सनीचर और इतवार को छूट देने की हिदायात दे रखे हैं. ऐसे में इन दो दिनों के दौरान गाड़ी ड्राइवरों ने डीएनडी पर फर्राटे से गाड़ियां चलाईं और बगैर रोक-टोक के सफर किया. पीर से फिर वही सख्ती जारी है. पुलिस चेकिंग के बाद ही लोगों को नोएडा में दाखिल होने दिया जा रहा है. ऐसे में पीर से ही ट्रैफिक की हालत अलग दिखाई दे रही है.
Zee Salaam Live TV