Nowhera Shaikh News: नोहरा शेख को पुलिस ने मंगलवार को हरियाणा के सुरजकुंड इलाके से गिरफ्तार किया है. नोहेरा पर 2.36 बिलियन दिरहम के हीरा गोल्ड घोटाले के इल्जाम में मामला दर्ज है. नोहेरा शेख की गिरफ्तारी पहली बाक 2018 में हुई थी और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था.
Trending Photos
)
Nowhera Shaikh News: हीरा ग्रुप की CEO नोहेरा शेख को हिन्दुस्तान के हैदराबाद सेंट्रल क्राइम स्टेशन ने मंगलवार यानी कि 27 मई की शाम को गिरफ्तार कर लिया है. नोहेरा शेख पर 2.36 बिलियन दिरहम के हीरा गोल्ड घोटाले के इल्जाम में मामला दर्ज है.
हैदराबाद सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने 2.36 बिलियन दिरहम के हीरा गोल्ड घोटाले की मुख्य मुल्जिम नोहेरा शेख को गिरफ्तार कर लिया है. साल 2018 से नोहेरा पर धोखाधड़ी के मामलों में तीन लंबे समय से गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था. उनकी गिरफ्तारी एक बड़ी घटना के मामले में हुई थी, जिसने हजारों UAE इन्वेस्टर को आर्थिक रूप से तबाह कर दिया है. हीरा स्कीम में इन्वेस्ट करने वाले कुछ लोगों ने अपनी बचत खो दी और कुछ लोग अभी भी इसकी भरपाई करते हुए लोन चुका रहे हैं.
मंगलवार को किया गिरफ्तार
खलीज टाइम्स में जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने नोहेरा को फरीदाबाद के सूरजकुंड इलाके से गिरफ्तार किया है. वहीं डिप्टी कमिश्नर एन. श्रेव्ता ने कहा है, " कोर्ट में पेश करने के लिए नौहेरा शेख को हैदराबाद वापस लाया जाएगा." इससे पहले भी नोहेरा शेख की 2024 में गिरफ्तारी हुई थी, जिसके बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था.
हीर ग्रुप का घोटाला
कई बार मौके और तारीख देने के बावजूद वह कोर्ट में पेश नहीं हुई, जिसके बाद पुलिस को यह सख्त कदम उठाना पड़ा है. नोहेरा शेख की कंपनी हीरा ग्रुप पर पोन्जी शैली की धोखाधड़ी का इल्जाम है, जिसमें हीरा गोल्ड, हीरा टेक्सटाइल्स और हीरा फूडिक्स जैसी कंपनियों के जरिए 36 फीसदी तक हर महीने और 80 फीसदी तक हर साल भुगतान का वादा किया गया था. इस घोटाले से साउथ एशिया और मीडल ईस्ट में लोगों को भारी नुकसान हुआ था.
नोहेरा शेख की गिरफ्तारी पर मुखबिर का रिएक्शन
नोहेरा शेख की गिरफ्तारी पहली बार 2018 में हुई थी और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था. नोहेरा की गिरफ्तारी पर बात करते हुए मुखबिर शाहबाज अहमद खान ने खलीज टाइम्स से कहा, "जब लोगों की जिंदगी बर्बाद हो रही थी, तब वह कोर्ट में पेश होने से बचती रहीं. अब वक्त आ गया है कि उनसे जवाब मांगा जाए." उन्होंने कहा कि UAE संयुक्त अरब अमीरात से अभी भी कुछ नई शिकायतें आई हैं. आगे शाहबाज अहमद ने कहा, "लोग अभी भी सदमे में हैं. कुछ लोगों ने तो अपना घर तक खो दिया है."