Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1593469
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंHekani Jakhalu: नागालैंड को मिली पहली महिला MLA, कर्ज लेकर पूरा करती हैं कारों का शौक

Hekani Jakhalu: नागालैंड को मिली पहली महिला MLA, कर्ज लेकर पूरा करती हैं कारों का शौक

Hekani Jakhalu: नागालैंड को पहली महिला एमएलए मिल गई है. हकानी ने इतिहास रचकर एलजेपी (राम विलास) के  Azheto Zhimomi को 1536 वोटों से हराया है. वे पेशे से एक लॉयर भी हैं. पढ़ें पूरी खबर

Hekani Jakhalu: नागालैंड को मिली पहली महिला MLA, कर्ज लेकर पूरा करती हैं कारों का शौक

Hekani Jakhalu: आज नागालैंड में काउंटिंग में इतिहास रचने वाली बात हुई है. प्रदेश को पहली महिला एमएलए मिल गई है. Hekani Jakhalu ने शुक्रवार को तारीख रक्म की और नागालैंड में विधानसभा चुनाव जीत लिए. हकानी ने दीमापुर 3 विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता  है. वह नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी से उम्मीदवार थीं. हकानी ने एलजेपी (राम विलास) के  Azheto Zhimomi को 1536 वोटों से हराया है.

हकानी की उम्र 47 साल है और उन्होंने लॉ में सेन फ्रांसिस्को स्कूल से 2013 में मास्टर्स किया था. हकानी को देश के राष्ट्रपति के जरिए नारी शक्ती पुरुस्कार से भी नवाजा गया है. दीमापुर III सीट के बारे में बोलते हुए, जाखलू ने अपने घोषणापत्र में युवा विकास, महिला सशक्तिकरण, अल्पसंख्यक अधिकार और मॉडल निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक दृष्टिकोण साझा किया है.

41 लाख का कर्ज और 1 दर्जन कारें

चुनावी हलफनामे में, हेकानी जाखलू ने खुद पर ₹41.95 लाख से अधिक का कर्ज भी घोषित किया है. चुनावी हलफनामे के अनुसार, हेकानी और उनके पति के पास आधा दर्जन कारें हैं. इसकी कुल कीमत 1.32 करोड़ से ज्यादा बताई गई है. हेकानी के पास टोयोटा इनोवा कार है. हलफनामे में, उसने अपने पति के स्वामित्व वाली पांच अलग-अलग कारों को सूचीबद्ध किया है.

Add Zee News as a Preferred Source

1 बजे जारी किए आंकड़ों के अनुसार एनडीपीपी-बीजेपी गठबंधन ने तीन सीटें जीती हैं वहीं वह 35 सीटों पर आगे चल रहे हैं. रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) जिसने पहली बार नागालैंड विधानसभा चुनाव लड़ा है, उन्होंने दो सीटों - त्युएनसांग सदर II सीट और नोकसेन निर्वाचन क्षेत्र पर जीत हासिल की है.

अकुलुतो सीट पर बीजेपी उम्मीदवार काज़ेतो किनिमी ने निर्विरोध जीत हासिल की है, जबकि बीजेपी उम्मीदवार पी बशांगमोंगबा चांग ने तुएनसांग सदर- I सीट जीती है और एनडीपीपी उम्मीदवार एस केओशु यिमचुंगेर ने नागालैंड में शामतोर चेसोर विधानसभा सीट जीती हैं.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news