हादसे में एक पायलट की मौत हो गई, जिसकी लाश हेलीकॉप्टर के मलबे से करीब दो किलोमीटर दूर पानी से भरे धान के खेतों में पड़ी मिली. हेलीकॉप्टर भी ज़मीन से टकराने के टुकड़े-टुकड़े हो गया था
Trending Photos
)
आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पीर की सुबह 11 बजे के करीब एक हेलीकॉप्टर क्रैश होकर जमीन पर गिर पड़ा. यह हादसा सरायमीर कस्बे से 7 किलोमीटर दूर कुसहां गांव के पास का है. मकामी लोगों के मुताबिक आसमान में बादल छाए हुए थे, खराब मौसम के बीच आसमान में हेलीकॉप्टर बेकाबू होता नज़र आया और देखते ही देखते खेतों में जा गिरा.
इस हादसे में एक पायलट की मौत हो गई, जिसकी लाश हेलीकॉप्टर के मलबे से करीब दो किलोमीटर दूर पानी से भरे धान के खेतों में पड़ी मिली. हेलीकॉप्टर भी ज़मीन से टकराने के टुकड़े-टुकड़े हो गया था.

गांव वालों ने इस हादसे की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंचे पुलिस अहलकारों ने पायलट की लाश को गांव वालों के तआवुन (सहयोग) से खेत से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
मकामी लोगों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने आसमान में हेलीकॉप्टर के बेकाबू होने के बाद एक शख्स को पैराशूट से छलांग लगाते हुए देखा लेकिन उसकी लैंडिंग कहां हुई यह नहीं देख सके. ऐसा माना जा रहा है कि वह को-पायलट हो सकता है. पैराशूट से कूदे शख्स के मंजीर पट्टी गांव में मिलने की जानकारी है.
Zee Salaam LIVE TV