)
गौतमबुद्ध नगर: गौतमबुद्ध नगर में एक भयानक सड़क हादसे की खबर है. यहां एक तेज़ रफ्तार वेगन आर पलटी खाकर नाले में जा गिरी. इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो शदीद तौर पर ज़ख्मी हो गए जिनका इलाज चल रहा है.
यह वारदात बिसरख थाने के इलाके की है. यहां दिल्ली नंबर की सफेद रंग की वैगन आर कार हादसे का शिकार हो गई है. कार में 5 लोग सवार थे जो पतवारी से गैलेक्सी गेजा की तरफ जाते वक्त तेज़ रफ्तार होने की वजह से गाड़ी से कंट्रोल खो कर नाले में जा गिरी.
गाड़ी के नाले में जाते वक्त 2 नौजवान बाहर कूदने गए थे. जिसकी वजह से वो शदीद तौर पर ज़ख्मी हो गए. जिनको इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया. जबकि गाड़ी में 3 लोग फंसे रह गए. जिनकी मौके पर ही मौत हो गई. कार को नाले से निकाल लिया गया है. हादसे के बाद भारी पुलिस मौके पर मौजूद था.
Zee Salaam Live TV