Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1097105

देशभर में खुल सकते हैं उच्च शिक्षण संस्थान; दिल्ली के इन तीन CU में शुरू हो रही ऑफलाइन कक्षाएं

दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) 17 फरवरी से सभी कक्षाओं की ऑफलाइन क्लास शुरू करने जा रहा है. इसके साथ ही जामिया (Jamia Millia Islamia) और जेएनयू (JNU) में आंशिक तौर पर ऑफलाइन मोड में कक्षाएं शुरू होंगी.

अलामती तस्वीर
अलामती तस्वीर

नई दिल्लीः यूजीसी (UGC) के निर्देशों के बाद दिल्ली में स्थित तीनों बड़े केंद्रीय विश्वविद्यालय, दिल्ली यूनिवर्सिटी(Delhi University), जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय(JNU) और जामिया मिलिया इस्लामिया(JMI) में रिओपनिंग शुरू होने जा रही है. दिल्ली विश्वविद्यालय 17 फरवरी से सभी कक्षाओं की ऑफलाइन क्लास (Offline Classes) शुरू करने जा रहा है. इसमें अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट दोनों पाठ्यक्रम शामिल है. डीयू में मार्च एवं अप्रैल महीने में होने वाली परीक्षाएं फिलहाल ऑनलाइन ली जाएंगी. यह ऑनलाइन परीक्षाएं ओपन बुक परीक्षा (ओबीई) मोड में ली जाएंगी.

रिसर्च स्टूडेंट के लिए कैंपस खोला
जामिया दो चरणों में विश्वविद्यालय में ओपनिंग करने का निर्णय ले चुका है. इसके तहत पहले अंतिम वर्ष के रिसर्च स्टूडेंट के लिए कैंपस खोला जाएगा. यह रिओपनिंग अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगी. इसके बाद अगले चरण में जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों हेतु विश्वविद्यालय में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करेगा. दिल्ली विश्वविद्यालय में ऑफलाइन कक्षाएं तो 17 फरवरी से शुरू हो जाएंगी. हालांकि दिल्ली के बाहर से आने वाले छात्रों को कक्षाओं में शामिल होने के लिए 17 फरवरी से पहले ही दिल्ली पहुंचना होगा. 

बाहरी छात्रों को पहुंचना होगा समय से तीन दिन पहले 
ऑफलाइन कक्षा में शामिल होने के इच्छुक इन छात्रों को दिल्ली पहुंचने के उपरांत 3 दिन आइसोलेशन में रहना होगा. इसके बाद ही वे ऑफलाइन कक्षाओं में शामिल हो सकते हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय ने सभी छात्रों के लिए निर्देश जारी करते हुए कहा है कि दिल्ली के बाहर से आ रहे छात्रों को अपनी यात्रा का प्लान बनाते समय इन नियमों का ध्यान रखना चाहिए. विश्वविद्यालय का कहना है कि छात्र इस प्लानिंग के साथ दिल्ली पहुंचे जिससे कि वह अपने कॉलेज में रिपोर्टिंग करने से पहले ही 3 दिन का आइसोलेशन पीरियड पूरा कर चुके हों.

Add Zee News as a Preferred Source

ओपन बुक परीक्षा मोड में होगी आॅनलाइन परीक्षा 
डीयू में मार्च एवं अप्रैल महीने में होने वाली परीक्षाएं फिलहाल ऑनलाइन ली जाएंगी. यह ऑनलाइन परीक्षाएं ओपन बुक परीक्षा (ओबीई) मोड में ली जाएंगी. दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन एग्जामिनेशन प्रोफेसर डीएस रावत ने इस विषय में आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा के लिए कार्य समूह की सिफारिशों के आधार पर यह निर्णय लिया गया है. प्रोफेसर रावत ने बताया कि इस वर्ष मार्च और अप्रैल माह के दौरान सभी परीक्षाएं ओपन बुक परीक्षा (ओबीई) मोड में होंगी.

Zee Salaam Live Tv

TAGS

Trending news