Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2670068
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंMeerut Hijab News: परिक्षा में हिजाब पहनने से रोका तो छात्रा ने कर दी DM से शिकायत

Meerut Hijab News: परिक्षा में हिजाब पहनने से रोका तो छात्रा ने कर दी DM से शिकायत

Meerut Hijab News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला में मौजूद सीजेडीवी स्कूल में मुस्लिम छात्रा को हिजाब पहनने के कारण परीक्षा देने से स्कूल इंजामिया ने रोक दिया है. जिसके बाद मुस्लिम छात्रा अर्शिका गाजी ने मेरठ के जिलाधिकारी से इस मामले की शिकायत की है. इस मामले पर स्कूल इंतजामिया ने अपना पक्ष रखा है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 

 

Meerut Hijab News: परिक्षा में हिजाब पहनने से रोका तो छात्रा ने कर दी DM से शिकायत

Meerut Hijab News: उत्तर प्रदेश में बोर्ड एग्जाम चल रहे हैं. इस बीच परीक्षा केंद्र से कई ऐसी खबर सामने आई है, जहां मुस्लिम लड़कियों को हिजाब पहनने पर सेंटर के अंदर दाखिल होने से रोका गया है. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला से सामने आई है. मेरठ जिला में मौजूद सीजेडीएवी इंटरनेशनल स्कूल में एक मुस्लिम छात्रा अर्शिका गाजी को हिजाब पहनकर 12 वीं की परीक्षा देने से रोका गया है. मुस्लिम छात्रा ने इस मामले की शिकायत मेरठ के डीएम डॉ वीके सिंह से की है.

अर्शिका ने DM से की शिकायत
दरअसल, सीजेडीएवी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ने वाली 12वीं की छात्रा अर्शिका गाजी ने स्कूल की इंतजामिया पर इल्जाम लगाया है कि उसे हिजाब की वजह से परिक्षा केंद्र में दाखिल होने से रोका जा रहा है, जससे उसका एक साल खराब हो जाएगा. इस मामले पर स्कूल इंतजामिया ने कहा है कि चेकिंग टीम की सख्त हिदायत की वजह से ऐसा किया जा रहा है. अर्शिका गाजी ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए कहा कि उसके साथ स्कूल इंतजामिया मजहब के आधार पर भेदभाव कर रही है.

छात्रा ने प्रिंसिपल को दी थी जानकारी
मुस्लिम छात्रा अर्शिका ने इस मामले की शिकायत अपने प्रिंसिपल अल्पना जैन से भी की थी, जिस पर प्रिंसिपल ने अर्शिका को भरोसा दे दिया था कि उसके साथ ऐसा नहीं होगा. लेकिन चेंकिग टीम की तरफ से सख्त हिदायत दी गई कि हिजाब पहनकर आने पर परीक्षा में बेठने नहीं दिया जाएगा. मुस्लिम छात्रा अर्शिका ने कहा कि प्रिंसिपल ने उसे एग्जाम देने की इजाजत दी थी, लेकिन गेट पर चेकिंग टीम उसे सेंटर के अंदर दाखिल होने से रोक रही थी.

Add Zee News as a Preferred Source

प्रिंसिपल ने क्या कहा
स्कूल प्रिंसिपल अल्पना जैन ने इस मामले पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि अर्शिका अभी तक दो परीक्षा दे चुकी हैं. उन्होंने आगे कहा कि वह अर्शिका से कहा था कि अगर सीबीएसई की ओर से चेकिंग टीम आती है तो आपको हिजाब हटाना पड़ सकता है. साथ ही उन्होंने कहा कि शुरू में स्कूल इंतजामिया ने अर्शिका को एंट्री देने से रोका था, लेकिन बाद में उसे परीक्षा देने की इजाजत दे दी गई थी. उन्होंने कहा कि अर्शिका को आगे भी परीतक्षा देने से नहीं रोका जाएगा.

 

TAGS

Trending news