)
Udupi Hijab Controversy: कर्नाटक में हिजाब को लेकर विवाद आए दिन बढ़ता ही जा रहा है. मंगलवार की सुबह उडुपी में कुछ छात्राओं ने हिाजाब पहनकर कॉलेज में प्रदर्शन शुरू कर दिया, इसके जवाब में भगवा पट्टे लगा कर भी कुछ छात्र सामने आ गए, फिर दोनों तरफ जमकर नारे बाज़ी हुई. इसके बाद वहां के टीचर्स को आ कर मामले को कंट्रोल करना पड़ा.
कर्नाटक हाईकोर्ट में आज सुनवाई
वहीं दूसरी तरफ, हिजाब मामले के लेकर आज कर्नाटक हाईकोर्ट में भी सुनवाई हो रही है. जस्टिस कृष्णा दीक्षित मामले की सुनवाई कर रही हैं. इस मामले की लिस्टिंग के साथ ही उन्होंने कहा कि एक मामले में जो भी फैसला होगा, वह सभी याचिकाओं पर लागू होगा.
1 जनवरी को हुई इस विवाद की शुरुआत
गौरतलब है कि इस विवाद की शुरुआत 1 जनवरी को हुई थी. कर्नाटक के उडुप्पी में 6 मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनने की वजह से कॉलेज के क्लास रूम में बैठने से मना कर दिया गया था. जिसके के खिलाफ वहीं धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया था.
कॉलेज मैनेजमेंट की दलील- यूनिफॉर्म पॉलिसी के खिलाफ है हिजाब
कॉलेज मैनेजमेंट का कहना था कि ये यूनिफॉर्म पॉलिसी के खिलाफ है. जबकि हिजाब पहनने वाली लड़कियों का कहना है कि हिजाब पहनने की इजाजत न देना संविधान के अनुच्छेद 14 और 25 के तहत उनके बुनियादी हुकूक के खिलाफ है.
मुस्लिम छात्राओं ने किया हाई कोर्ट का रुख
अब कई मुस्लिम छात्राओं ने हाई कोर्ट में अर्जी लगाई है, जिसमें कहा गया है कि इस्लाम में हिजाब अनिवार्य है, इसलिए उन्हें इसकी अनुमति दी जाए.
जब भगवा शॉल पहन कर आए हिंदू छात्र
पिछले रोज़ मामले ने उस नया मोड़ ले लिया, जब कुछ हिंदू संगठनों ने लड़कों को कॉलेज कैंपस में भगवा शॉल पहनने को कहा था. इस विवाद को बढ़ता देखकर कर्नाटक के विजयपुरा के दो कॉलेज.. शांतेश्वरा पीयू और जीआरबी कॉलेज में दो दिन की छुट्टी कर दी गई है, जबकि उडुपी के कॉलेज में हिजाब के साथ छात्राओं को आने की इजाजत दे दी गई थी.
Zee Salaam Live TV: