Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam806614
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंसड़क हादसे में बाल-बाल बचे हिमाचल के राज्यपाल, CM जयराम ठाकुर ने फोन कर जाना हाल

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे हिमाचल के राज्यपाल, CM जयराम ठाकुर ने फोन कर जाना हाल

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे राज्‍यपाल दत्‍तात्रेय नलगोंडा जा रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ. हादसा तेलंगाना में चौटुप्पल नाम की जगह पर हुआ.

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे हिमाचल के राज्यपाल, CM जयराम ठाकुर ने फोन कर जाना हाल

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय (Bandaru Dattatreya) एक सड़क हादसे में बाल-बाल बचे हैं. दरअसल दत्तात्रेय हैदराबाद के एक प्रोग्राम में शिरकत के लिए नलगोंडा जा रहे थे. तभी अचानक उनकी कार सड़क से फिसलकर नीचे आ गई और एक पेड़ से टकरा गई. गनीमत रही कि राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय पूरी तरह से सुरक्षित हैं. 

यह भी पढ़ें: रातभर दुल्हन का पता ढूंढते रहे दुल्हा और बाराती, सुबह खाली हाथ लौटना पड़ा वापस

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे राज्‍यपाल दत्‍तात्रेय नलगोंडा जा रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ. हादसा तेलंगाना में चौटुप्पल नाम की जगह पर हुआ. ज़राए के मुताबिक गाड़ी की स्टेयरिंग अचानक मुड़ जाने की वजह से गाड़ी फिसली और पेड़ से जा टकराई. हादसे के बाद उन्हें दूसरे वाहन से दुर्घटनास्थल ले जाया गया. 

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: Birthday Special: "ये है जब्र इत्तेफ़ाक़ नहीं, जौन होना कोई मज़ाक़ नहीं"

हिमाचल के चीफ मिनिस्टर जयराम ठाकुर को दोपहर बाद राज्‍यपाल के कार हादसे की जानकारी मिली. खबर मिलने के फौरन बाद कैबिनेट की मीटिंग से ही राज्‍यपाल को फोन कर उन्होंने उनकी खबर ली. खबरों के मुताबिक राज्‍यपाल बंडारू दत्तात्रेय का यह शेड्यूल तय प्रोग्राम में नहीं था. वह किसी व्‍यक्‍त‍िगत कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे.

यह भी पढ़ें: बासी रोटियां न खाने वाले पढ़लें यह खबर, फायदे जानकर कभी नहीं करेंगे इनकार

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news