Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2723318
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंसंजौली मस्जिद विवाद पर जल्द लगेगा ब्रेक, इस तारीख को आएगा फाइनल फैसला

संजौली मस्जिद विवाद पर जल्द लगेगा ब्रेक, इस तारीख को आएगा फाइनल फैसला

Himachal News: संजौली मस्जिद पर सुनवाई तेज हो गई है. नगर निगम आयुक्त ने कहा है कि आगामी 8 मई तक किसी भी हाल में इस मामले में फाइनल फैसला सुनाएंगे. इस मामले जुड़ी पूरी जानकारी के लिए नीचे  स्क्रॉल करें.

 

संजौली मस्जिद विवाद पर जल्द लगेगा ब्रेक, इस तारीख को आएगा फाइनल फैसला

Himachal News: हिमाचल प्रदेश का चर्चित संजौली मस्जिद के मामले पर आज नगर नगम आयुक्त की आदालत में सुनवाई हुई है. इस दौरान वक्फ बोर्ड की ओर से अदालत में जवाब दाखिल किया गया. साथ ही बोर्ड ने अदालत से मस्जिद के दो मंजिलों के मालिकाना हक के कागजाद पेश करने के लिए 3 मई तक का वक्त मांगा है. वहीं, नगर निगर आयुक्त ने इस मामले पर आगमी 8 मई को हर हाल में फैंसला सुनाने की बात कही है. 

संजौली मस्जिद कमेटी के सदर मोहम्मद लतीफ ने कहा कि आज मस्जिद की वैधता से जुड़ी सुनवाई में वक्फ बोर्ड की ओर से कोर्ट में जबाव दाखिल किया गया है. साथ ही मस्जिद के ऊपरी मंजिलों से गैर कानूनी निर्माण हटाने को लेकर मोहम्मद लतीफ ने कहा कि अदालत ने दीवारें हटाने के लिए कहा है इस पर काम किया जा रहा है.

वहीं, लोकल रेजिडेंट पक्ष के वकील जगत पाल ने कहा कि हाई कोर्ट ने इस मामले को निपटाने के लिए नगर निगम आयुक्त की अदालत को 6 हफ्तों का वक्त दिया था, जिसकी समय सीमा 8 मई को खत्म हो रही है. इसे देखते हुए आज नगर निगम आयुक्त ने वक्फ बोर्ड को निचली दो मंजिलों को लेकर कागजात पेश करने के लिए 3 मई की तारीख दी है.

Add Zee News as a Preferred Source

वहीं, नगर निगम आयुक्त ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए कहा है कि अगर 3 मई तक इस मामले पर फाइन ऑर्डर नहीं आता है, तो आयुक्त अपने कार्यालय में 7 मई तक प्रतिदिन सुनवाई करेंगे. उन्होंने कहा कि हर हाल में 8 मई से पहले संजौली मस्जिद के मामले में आखिरी फैसला सुनाएंगे. 

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के शिमला मे मौजूद संजौली मस्जिद पर निर्माण को लेकर वहां के एक लोकल रेजिडेंट वेलफेयल सोसाइटी ने आपत्ति जताई थी, और निर्माण को गैर कानूनी बताया था. जांच के बाद पता चला कि मस्जिद का निर्माण प्रशासन से बिना इजाज़त लिए की जा रही थी. इसके बाद मस्जिद इंतजामिया ने खूद ही मस्जिद के विवादित 3 मंजिल को हटाने का फैसला किया है. 

 

TAGS

Trending news