Uttar Pradesh News: वृंदावन की होली में मुस्लिमों की एंट्री पर बैन वाली मांग के बाद अब मथुरा में मौजूद मशहूर बाँके बिहारी(कृष्ण) की पोशाक मुस्लिमों द्वारा तैयार किए जाने का विरोध शुरू हो गया है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के वृंदावन की होली में मुसलमानों की एंट्री पर बैन की मांग के बाद अब मथुरा के वृंदावन में मौजूद मशहूर ठाकुर बाँके बिहारी को पहनाई जाने वाली पोशाक को मुस्लिमों द्वारा तैयार किए जाने का विरोध शुरू हो गया है. साथ ही हिंदू पक्ष ने बांके बिहारी की पोशाक हिंदुओं द्वारा तैयार कराने की मांग की है.
दरअसल, मथुरा कृष्ण जन्मभूमि मामले के याचिकाकर्ता और हिंदू नेता दिनेश शर्मा फलाहारी ने मांग की है कि ब्रज मंदिर में कृष्ण भगवान को पहनाई जाने वाली पोशाक को हिंदू कारीगरों द्वारा तैयार कराई जाए. उन्होंने कहा है कि मंदिर इतजामिया मुस्लिमों द्वारा बनाया गया पोशाक को भगवान को न पहनाए . दिनेश शर्मा ने वृंदावन के ठाकुर बाँके बिहारी मंदिर के पुजारियों और सेवकों से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा है. साथ ही उन्होंने मंदिर इंतजामिया से गुजारिश की है कि कृष्ण भगवान के लिए हिंदू कारीगरों द्वारा बनाई गई पोशाक और श्रृंगार का इस्तेमाल किया जाए.
हिंदू नेता दिनेश शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुस्लिम लोग गाय कटाते हैं, और हिन्दू धर्म के विरोध में काम करते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि वैसे लोगों से ठाकुरजी (भगवान) की श्रृंगार के लिए सामान क्यों खरीदा जाए?
गौरतलब है कि हजारों मुस्लिम परिवार मथुरा के वृंदावन में ठाकुर जी की पोशाक और जड़ावटी श्रृंगार का काम करते हैं, और उनके द्वारा बनाई गई पोशाक वृंदावन के बाँके बिहारी, श्रीकृष्ण जन्मभूमि, द्वारिकाधीश मन्दिर जैसे प्रमुख मंदिरों में पहनाई जाती है. साथ ही मथुरा वृंदावन के मुस्लिम समाज द्वारा तैयार की जाने वाली पोशाकों की बिक्री देश भर के साथ विदेशों में भी भारी मात्रा में होती है. बता दें कि हजारों मुस्लिम परिवारों का यह खानदानी काम है, और उनके आय का एक मात्र जरिया है.