Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2685669

UP News: भदोही में बन रही मस्जिद को लेकर हिंदू संगठनों ने काटा बवाल, दे डाली चेतावनी

Bhadohi News: उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मस्जिद को लेकर विवाद चल रहा है. हिंदू संगठन कई मस्जिदों को अवैध बताकर उन्हें गिराने की मांग करते हुए खूब हंगामा कर रहे हैं. इस बीच भदोही से बड़ी खबर सामने आई है.

 

UP News: भदोही में बन रही मस्जिद को लेकर हिंदू संगठनों ने काटा बवाल, दे डाली चेतावनी

Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिद का निर्माण करा रहे थे, तभी हिंदू संगठनों और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया और मुसलमानों पर अवैध रूप से मस्जिद बनाने का इल्जाम लगाया. उन्होंने भदोही जिला कलेक्ट्रेट पर धरना भी दिया और प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से निर्माणाधीन मस्जिद को फौरन गिराने की मांग की. यह मामला भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के जोधपुर गांव का है.

होली के दिन नमाज
ग्रामीणों का कहना है कि हिंदुओं के बीच अवैध रूप से मस्जिद का निर्माण कराया जाना हिंदू भाइयों की आस्था के साथ खिलवाड़ है. इससे पहले ग्रामीणों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मस्जिद का निर्माण कार्य रुकवा दिया था. वहीं, होली से एक दिन पहले वहां नमाज पढ़ी गई थी, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया था.

हिंदू संगठनों ने दी चेतावनी
इससे पहले ग्रामीणों के विरोध पर प्रशासन ने मस्जिद का निर्माण कार्य रुकवा दिया था, लेकिन उसके बाद भी वहां गतिविधियां जारी रहीं. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर मस्जिद नहीं गिराई गई तो वे उसी स्थान पर भजन और हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे. मामले को लेकर गांव में तनाव की स्थिति है. स्थानीय हिंदू लोगों का कहना है कि कमरुद्दीन नाम का व्यक्ति बाहरी मुसलमानों को लाकर गांव में बसा रहा है स्थानीय लोगों का कहना है कि हिंदू बहुल इलाके में बड़ी साजिश रची जा रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

मस्जिद के खिलाफ प्रोटेस्ट जारी
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मस्जिद को लेकर विवाद चल रहा है. हिंदू संगठन कई मस्जिदों को अवैध बताकर उन्हें गिराने की मांग करते हुए खूब हंगामा कर रहे हैं. वहीं, योगी सरकार अवैध मस्जिदों पर कड़ी नजर रख रही है. हाल ही में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में मदीना मस्जिद को अवैध बताकर गिरा दिया गया था, जिसके बाद जमकर बवाल हुआ था. इसके बाद गोरखपुर में मस्जिद पर भी प्रशासन की कार्रवाई देखने को मिली, गोरखपुर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खुद ही अवैध हिस्से को गिरा दिया.

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news