Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2661835
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंमहाशिवरात्रि के मौके पर ताजमाहल के अंदर गंगाजल चढ़ाने के बाद हो रहा है विवाद

महाशिवरात्रि के मौके पर ताजमाहल के अंदर गंगाजल चढ़ाने के बाद हो रहा है विवाद

Tajmahal News: महाशिवरात्रि के मौके पर ताजमहल के एक बार फिर गंगाजल चढ़ाने और पुजा अर्चना करने का मामला सामने आया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

 

महाशिवरात्रि के मौके पर ताजमाहल के अंदर गंगाजल चढ़ाने के बाद हो रहा है विवाद

Tajmahal News: भारत के कई राज्यों में हिंदूवादी संगठनों के तरफ से कई मशहूर मस्जिद और दरगाहों के निचे मंदिर होने का दावा किया जाता रहा है. हिंदूवादी संगठनो के तरफ से समय-समय पर इस तरह के इमारतों की लिस्ट जारी कर के इमारत के नीचे मंदिर होने की बात कही गई है. उन्ही लिस्ट में उत्तर प्रदेश के आगरा में मौजूद ताजमहल का भी नाम है. हिंदूवादी संगठन ताजमहल को तेजोमहालय बताते है. खबर है कि 26 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन यानी आज एक हिंदूवादी संगठन से जुड़ी महिला ने ताजमहम में शिवलिंग पर गंगा जल चढ़ाने की कोशिश की है.

दरअसल, हिंदूवादी संगठन अखिल भारत हिंदू महासभा की महिला मोर्चा की अध्यक्ष मीरा राठौर ने ताजमहल के अंदर एक छोटा सा शिवलिंग रख कर गंगा जल चढ़ाने और पूजा अर्चना करने का दावा किया है. अखिल भारत हिंदू महासभा पहले भी इस तरीके का प्रयाश कर चुकी है. इस संगठन का दावा है कि ताजमहल के नीचे शिवमंदिर है. साथ ही संगठन का दावा है कि ताजमहल असल में तेजोमहालय है. 

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि ताजमहल के अंदर एक महिला कोने में बैठकर शिवलिंग पर जल चढ़ा रही है. दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रही महिला को हिंदूवादी संगठन अखिल भारत महासभा के महिला विंग के अध्यक्ष मिरा राठौर है. मीडिया रिपोर्ट की माने तो महाशिवरात्रि के दिन ताजमहल के अंदर शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए प्रयागराज के संगम गंगाजल लाया गया था. 

Add Zee News as a Preferred Source

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है.  पुरातत्व विभाग और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. ताजमहल में जल चढ़ाने की घटना की कई घटनाए कुछ सालों में हो चुकी हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि सिक्योरिटी गाइडलाइंस के बावजूद ताजमहल के अंदर आरोपी महिला शिवलिंग की प्रतिमा अंदर लेजाने और पुजा करने में कैसे कामयाब हो गई. 

TAGS

Trending news