पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला है, जिसमें कत्ल करने वाला एक शख्स कैद हुआ है. जल्द ही उसको गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा.
Trending Photos
)
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में हिन्दू युवा वाहिनी के जिला नायब सद्र (उपाध्याक्ष) डॉ. संजय सिंह का नामालूम बदमाशों ने चाकुओं से गोदकर बेरहमी से कत्ल कर दिया. शाही के दुनका कस्बे में संजय सिंह का अस्पताल है. जुमेरात की सुबह अस्पताल अहाते (परिसर) के अंदर खून से लथपथ उनकी शव मिली. उनके पेट और गर्दन पर चाकुओं से कई वार किए गए थे. अस्पताल का पूरा स्टाफ मौके से फरार मिला.
जानकारी मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम जाए वारदात पर पहुंची व सबूत इकट्ठा किए. एसएसपी रोहित सजवान ने बताया कि परिवार वालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला है, जिसमें कत्ल करने वाला एक शख्स कैद हुआ है. जल्द ही उसको गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा. संजय सिंह की लाश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.
Zee Salaam LIVE TV