इस बाइक का मुकाबला बाजार में पहले से मौजूद हीरो की एक्सट्रीम, बजाज की पल्सर, एवेंजर और दूसरी 200 सीसी के बाइक से होगा.
Trending Photos
)
नई दिल्लीः होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने गुरुवार को बाइक का एक नया मॉडल सीबी 200 एक्स पेश किया है, जिसकी गुरुग्राम में शोरूम कीमत 1.44 लाख रुपये है. एचएमएसआई के निदेशक, बिक्री और विपणन, यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा कि कंपनी ने बाइक के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है और डिलीवरी अगले महीने से शुरू होने की उम्मीद है.
क्या खास है बाइक में ?
यह बाइक बीएस-6 तकनीक पर आधारित 4 स्ट्रोक इंजन से लैस है. इसके इंजन की क्षमता 184.4 सीसी है. बाइक में सेल्फ स्टार्ट और बेहतर ब्रेकिंग के लिए आगे और पीछे दोनों व्हील में डिस्क ब्रेक दिया गया है. सफर को आरामदायक बनाने के लिए इसमें पीछे मोनो सस्पेंशन दिया गया है. बाइक पीजीएम-एफआई फ्यूल तकनीक पर आधारित है, जिससे बेहतर माइलेज की उम्मीद की जा सकती है. इसके हेड और टेल लैम्प के साथ साइक इंडिकेटर में भी एलईडी बल्ब लगे हैं. बाइक में कुल 5 गीयर हैं. इसका कर्ब वेट 147 किग्रा है और 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है. रीयर और फ्रंट दोनों व्हील में ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं. बाइक की सबसे खास बात इसका आकर्षक और स्पोर्टी लुक है, जो यूथ क्लास को लुभाएगी. इस बाइक का मुकाबला बाजार में पहले से मोजूद हीरो की एक्सट्रीम, बजाज की पल्सर, एवेंजर और दूसरी 200 सीसी के बाइक से होगा.
रोजमर्रा के साथ ऑफरोड राइडिंग की जरूरतों को पूरा करेगी बाइक
प्रमुख दोपहिया वाहन कंपनी के निदेशक, बिक्री और विपणन, यदविंदर सिंह गुलेरिया कहा कि नया मॉडल रोजमर्रा के उपयोग के साथ ही ऑफ रोड बाइकिंग के लिए सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है. एचएमएसआई ने कहा कि भारतीय युवाओं की जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए सीबी 200 एक्स आज के युवाओं को एक बेहतरीन सवारी का अनुभव देता है. एचएमएसआई के प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष और सीईओ अत्सुशी ओगाटा ने कहा कि सवारों को उत्साहित करने के लिए बने, सीबी 200 एक्स प्रतिदिन शहर की यात्रा और शहर से दूर वीकेंड की अल्प छुट्टियों के लिए एक आदर्श सवारी है.
Zee Salaam Live Tv