बता दें कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम अंतिम 11 मिनट के अंदर तीन गोल गंवाने की वजह से तोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में विश्व चैंपियन बेल्जियम से 2-5 से हार गई.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: तोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) पुरुष हॉकी टीम की हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार को कहा कि हार और जीत जीवन का हिस्सा है. भविष्य के लिए टीम को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया और यही मायने रखता है.
बता दें कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम अंतिम 11 मिनट के अंदर तीन गोल गंवाने की वजह से तोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में विश्व चैंपियन बेल्जियम से 2-5 से हार गई. भारतीय टीम 49 साल बाद ओलंपिक्स के सेमीफाइनल में पहुंची थी लिहाजा देश भर की निगाहें आज के मैच पर थी. खुद प्रधानमंत्री ने भी आज का मैच देखा. उन्होंने ट्वीट करके इसकी इसकी जानकारी दी.
I’m watching the India vs Belgium Hockey Men’s Semi Final at #Tokyo2020. Proud of our team and their skills. Wishing them the very best!
— Narendra Modi (@narendramodi) August 3, 2021
प्रधानमंत्री ने ट्वीट में कहा, "जीत और हार जीवन का हिस्सा है. हमारी पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और यही मायने रखता है. अगले मैच के लिए और भविष्य के लिए टीम को शुभकामनाएं. भारत को अपने खिलाड़ियों पर गर्व है."
Wins and losses are a part of life. Our Men’s Hockey Team at #Tokyo2020 gave their best and that is what counts. Wishing the Team the very best for the next match and their future endeavours. India is proud of our players.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 3, 2021
ZEE SALAAM LIVE TV