)
हावड़ा: दिल्ली में धमाके की वजह से भले ही गृह मंत्री अमित शाह का बंगाल दौरा रद्द हो गया हो लेकिन उन्होंने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिए हावड़ा रैली को खिताब किया. इस दौरान उन्होंने बंगाल की सत्ता पर काबिज़ ममता बनर्जी की टीएमसी की सरकार पर जमकर हमला बोला.
भाजपा सरकार ही रोक सकती है घुसपैठ
होम मिनिस्टर अमित शाह ने कहा कि दीदी आप बंगाल में भाजपा की हुकूमत बनने से रोक नहीं पाएंगी. अवाम ने मन बना लिया है. पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आने वाली है. ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए अमित शाह ने कहा,"दीदी की सरकार ने बंगाल की भूमि को रक्त-रंजित किया है. दीदी ने घुसपैठियों को बंगाल में घुसने की छूट दे रखी है. घुसपैठियों को सिर्फ नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में बनने वाली भाजपा सरकार ही रोक सकती है.
अकेली खड़ी रह जाएंगी दीदी
शाह ने कहा कि दीदी की पार्टी टीएमसी के बड़े-बड़े नेता भाजपा का दामन थाम रहे हैं और चुनाव आते-आते ममता बनर्जी अकेले खड़ी रह जाएंगी.
जनता को नहीं लेने दिया आयुष्मान भारत योजना का फायदा
गृह मंत्री ने आगे कहा,"मैं बंगाल के अवाम को यकीन दिलाता हूं कि राज्य में भाजपा सरकार आने वाली है और दीदी ने बंगाल की जनता को आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं मिलने दे रही, क्योंकि ये योजना मोदी जी ने शुरु की थी. मैं वादा करता हूं कि हमारी सरकार आने के बाद हम पहली कैबिनेट में यह प्रस्ताव करेंगे कि राज्य में ये योजना लागू हो.
बता दें कि राजीव बनर्जी, वैशाली डालमिया, प्रबीण घोषाल, रथिन चक्रवर्ती और पार्थ सारथी चटर्जी और अभिनेता रुद्रनील घोष ने शनिवार को अमित शाह की रिहाइश पर मुलाकात के बाद पार्टी की रुक्नियत हासिल की.
याद रहे कि गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार देर रात दिल्ली में इजरायली दूतावास के बाहर हुए धमाके की वजह से पश्चिम बंगाल दौरा रद्द किया. उन्हें शुक्रवार को 11 बजे कोलकाता पहुंचना था और दो रैलियों को खिताब करतना था. शाह को सबसे पहले शनिवार को मायापुर में इस्कॉन मंदिर पूजा अर्चना करनी थी. इसके बाद, वे ठाकुरनगर क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करना था. इसके अलावा शनिवार की शाम पार्टी के सोशल मीडिया टीम के कारकुनों से भी बात करनी थी.
ZEE SALAAM LIVE TV