)
नई दिल्ली: वज़ीरे दाखिला अमित शाह (Amit Shah) की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उन्होंने इतवार को ट्वीट करके खुद जानकारी दी. शाह ने अपने ट्वीट में लिखा कि तबीयत ठीक है लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में दाखिल हो रहा हूं. साथ ही उन्होंने अपने राब्ते में आए लोगों से अपनी जांच कराने को कहा है.
वज़ीरे दाखिला ने ट्वीटर पर लिखा,"कोरोना की शुरूआती अलामात दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है. मेरी तबीयत ठीक है लेकिन डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में दाखिल हो रहा हूं. मेरी गुज़ारिश है कि आप में से जो भी लोग गुज़िश्ता कुछ दिनों में मेरे राब्ते में आए हैं, बराए मेहरबानी खुद को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं."
वज़ीरे दाखिला अमित शाह के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उनकी सेहत को लेकर दुआओं का दौर शुरू हो गया और हर कोई उनकी सलामती की दुआ करता नज़र आया.
Zee Salaam LIVE TV