वज़ारते दाखिला ने साफ किया है कि हाल के दिनों में त्रिपुरा में किसी मस्जिद के ढांचे में तोड़फोड़ का कोई मामला सामने नहीं आया है.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: वज़ारते दाखिला (Home Ministry) ने त्रिपुरा में हो रही हिंसा को लेकर एक बयान जारी किया है. मंत्रालय ने कहा कि त्रिपुरा के गोमती जिले में एक मस्जिद को क्षति पहुंचाने और तोड़फोड़ के बारे में सोशल मीडिया पर फर्जी जानकारी फैलाई जा रही है. हकीकत को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. लोगों को शांत रहना चाहिए और ऐसी खबरों से गुमराह नहीं होना चाहिए.
मंत्रालय ने जारी किया बयान
वज़ारते दाखिला ने साफ किया है कि हाल के दिनों में त्रिपुरा में किसी मस्जिद के ढांचे में तोड़फोड़ का कोई मामला सामने नहीं आया है. ऐसी किसी भी घटना में किसी शख्स को चोट लगने/ बलात्कार/ मौत की कोई रिपोर्ट नहीं है.
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मार गिराए 26 नक्सली
याद रहे कि कि महाराष्ट्र के अमरावती शहर में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तरफ से कथित तौर पर आहूत बंद के दौरान भीड़ ने विभिन्न स्थानों पर पथराव किया और दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसके बाद शहर में चार दिन के लिए कर्फ्यू लगाया दिया गया और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई. पुलिस ने बताया कि बंद का आयोजन त्रिपुरा की सांप्रदायिक हिंसा के विरोध में अमरावती शहर में शुक्रवार को मुस्लिम संगठनों की तरफ से आयोजित रैलियों के खिलाफ किया गया था. इसी दौरान भीड़ ने कुछ दुकानों पर पथराव किया, जिससे हालात बिगड़ गए.
आपको बता दें कि पिछले महीने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा के विरोध में पानीसागर में प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई थी. इस दौरान मकान और दुकानों को नुकसान पहुंचा था. हालांकि, कुछ मुफसिद अनासिर ने सोशल मीडिया पर घटना को लेकर फर्जी तस्वीरें भी फैलाई थीं. इसके बाद पुलिस ने साफ किया था कि त्रिपुरा में किसी भी मस्जिद में आग नहीं लगाई गई और सोशल मीडिया में शेयर की जा रहीं तस्वीरें फेक हैं. अब यही बयान वज़ारते दाखिला की ओर से भी आया है.
Zee Salaam Live TV: