Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2153122
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंHooghly Road Accident: वेस्ट बंगाल के हुगली में ट्रक और ई-रिक्शा की भीषण टक्कर; 7 लोगों की हुई मौत

Hooghly Road Accident: वेस्ट बंगाल के हुगली में ट्रक और ई-रिक्शा की भीषण टक्कर; 7 लोगों की हुई मौत

Hooghly Road Accident: हुगली जिले में गुराप के पास नेशनल हाईवे पर मंगलवार को एक डंपर ट्रक और ई-रिक्शा की टक्कर के बाद एक बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई है. पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Hooghly Road Accident: वेस्ट बंगाल के हुगली में ट्रक और ई-रिक्शा की भीषण टक्कर; 7 लोगों की हुई मौत

Hooghly Road Accident: वेस्ट बंगाल के हुगली जिले में गुराप के पास नेशनल हाईवे पर मंगलवार को एक डंपर ट्रक और ई-रिक्शा की टक्कर के बाद एक बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई है. पुलिस ने यह जानकारी दी है. 

मृतकों की हुई पहचान
मिली जानकारी के मुताबिक, ई-रिक्शा में सवार 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके ड्राइवर ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया. मृतकों की पहचान बिद्युत बेरा, उनकी बीवी प्रीति बेरा, उनके तीन साल के बेटे बिहान बेरा, रामप्रसाद दास, उनकी बीवी नुपुर दास और श्रीजा भट्टाचार्य नाम की एक कॉलेज छात्रा के रूप में हुई है. ई-रिक्शा चालक का नाम अभी पता नहीं चल सका है.

मकामी लोगों ने क्या कहा?
हुगली (ग्रामीण) एसपी कामनाशीष सेन ने कहा कि डंपर ट्रक के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, मकामी लोगों ने कहा कि दुर्घटना के फौरन बाद, उन्होंने जख्मी लोगों को बचाने और उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की. एक स्थानीय निवासी ने कहा, “लेकिन हमारे सभी कोशिश विफल रहे. चोटें इतनी गंभीर थीं कि हॉस्पिटल ले जाने से पहले ही उनमें से ज्यादातर की मौत हो गई.”

Add Zee News as a Preferred Source

हर दिन इतने लोगों की हो रही है मौत
एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंडिया में साल 2022 में 4 लाख 61 हजार से ज्यादा सड़क हादसे हुए, जिनमें एक लाख 68 हजार लोगों की मौत हो हुई थी. इस साल 2024 में रोज 1264 सड़क दुर्घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें 4 सौ से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. यह आंकड़ा इसी साल जनवरी की है. इस हिसाब से भारत में हर घंटे में 53 सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिससे 19 लोगों की मौत हो रही है.

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news