Rampur Candidate: उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट से सपा ने मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी को उतारा है. मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने उम्मीद जताई है कि उन्हें आजम खान का सपोर्ट मिलेगा.
Trending Photos
)
Rampur Candidate: लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के रामपुर उम्मीदवार मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा कि उन्हें पार्टी के तजुर्बेकार नेता आजम खान का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन है कि छोटे-मोटे मतभेदों को भुलाकर पार्टी के सभी नेता उनका सपोर्ट करेंगे.
आसिम रजा ने भरा पर्चा
संसद भवन परिसर से सटी मस्जिद के इमाम नदवी की उम्मीदवारी तब असमंजस में पड़ गई थी, जब खान के करीबी आसिम रजा ने भी खुद को समाजवादी पार्टी (सपा) का उम्मीदवार बताते हुए अपना नामांकन दाखिल किया था. चुनाव कार्यालय ने गुरुवार को तकनीकी आधार पर रामपुर लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार के रूप में राजा की उम्मीदवारी खारिज कर दी और नदवी रामपुर से चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार होंगे.
परिवार की तरह है सपा
रजा की उम्मीदवारी के बाद नदवी से ये पूछे जाने पर कि क्या उन्हें आजम खान का सपोर्ट मिलेगा? इस पर उन्होंने कहा कि "मेरा मानना है कि समाजवादी पार्टी एक परिवार की तरह है और अखिलेश यादव परिवार के मुखिया हैं. मेरा मानना है कि सभी लोग छोटे-मोटे मतभेद भुलाकर हमारे साथ एकजुट होंगे." आजम खान का सपोर्ट मिलने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि "उन्हें सभी का समर्थन मिलने की उम्मीद है." उन्होंने कहा, "मुझे हिंदुओं, मुस्लिमों, सिखों, ईसाइयों का सपोर्ट मिल रहा है."
इसलिए लड़ रहे चुनाव
चुनाव मैदान में उतरने की वजहों के बारे में नदवी ने कहा, "मौलाना आज़ाद इस मस्जिद में आते थे और दुआ करते थे. उन्होंने रामपुर के लोगों की सेवा करने का भी फैसला किया था और उन्होंने 1952 में वहां से चुनाव जीता था." जैसे-जैसे राजनीतिक लोग यहां आते हैं, दूसरे मजहब के लोग भी आते हैं." उन्होंने कहा, ''इस मस्जिद ने हमेशा शांति, एकता और भाईचारे का संदेश दिया है." उन्होंने कहा कि वह उसी संदेश को फैलाना चाहते हैं.