)
जम्मू/जतिंदर नूरा: कोरोना (Coroan) के बढ़ते मामलों को देखते हुए जम्मू जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. जिला प्रशासन ने अपने एक आदेश में कहा है कि होटलों व बैंक्वेट हॉल में रात 10 बजे के बाद शादी समारोह या कोई भी कार्यक्रम नहीं होंगे.
प्रसाशन ने चेताया है कि अगर नियमों का उल्लंघन किया गया तो होटल व बैंक्वेट हॉल को सील किया जा सकता है साथ ही मालिकों पर भी जुर्माना लगाया जा सकता है.


ख्याल रहे कि जम्मू व कश्मीर में कोरोना के 1684 केसेस एक्टिव हैं. बुधवार को यूटी में 174 नए केस दर्ज हुए हैं जिसमें जम्मू डिविजन में 25 और कश्मीर में 149 केसेस आए हैं.
Zee Salaam Live TV: