Yemen Houthi's: यमन के हूती ग्रुप ने गाजा के मुद्दे पर दुनिया को सख्त चेतावनी दी है कि दुनिया के तमाम देश इजरायली बंदरगाहों से अपना व्यापारिक रिश्ता खत्म कर दें, वरना उन जहाजों को निशाना बनाया जाएगा. इसके साथ ही हूती ग्रुप ने दुनिया से आह्वान किया है कि दुनिया के देश अपने समुद्री जहाजों पर हमले नहीं चाहते हैं तो वे इजरायल पर गाजा में क्रूरता रोकने के लिए दबाव बनाएं.
Trending Photos
)
Yemen Houthi's: यमन के हूती लड़ाके गाजा के मजलूमों के समर्थन में आए दिन इजरायल पर हमले कर रहा है और इजरायली बंदरगाह पर जाने वाली समुद्री जहाजों पर हमले करता रहा है. अब यमन के हूतियों ने गाजा के समर्थन में एक बड़ा ऐलान कर दिया है. हूती ग्रुप के सैन्य प्रवक्ता याह्या सरिया ने दुनिया के तमाम देशों को चेतावनी जारी की है. उन्होंने कहा है कि दुनिया के देश इजरायल के बंदरगाहों से अपना रिश्ता तोड़ दे और व्यापार बंद करें, वरना हूती लड़ाके इजरायल के साथ व्यापार करने वाले किसी भी देश की समुद्री जहाजों को निशाना बनाने के लिए तैयार हैं.
दरअसल, गाजा में जंगबंदी को लेकर इजरायल और हमास के बीच पिछले एक महीने में कई वार्ता हो चुकी है, लेकिन यह वार्ता निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पाई है. इस बीच यमन के हूती सशस्त्र समूह के प्रवक्ता याह्या सरिया ने एक बयान जारी किया है. उन्होंने कहा है कि हूती लड़ाके इज़राइल से जुड़े सभी विदेशी जहाजों को निशाना बनाएंगे. उन्होंने कहा कि इजरायल से जुड़े उन विदेशी जहाजों का गंतव्य कुछ भी हो, हूती ग्रुप उन पर हमला करेगा. याह्या सरिया ने कहा कि गाजा में इजरायली बलों की क्रूरता, नाकेबंदी और भुखमरी का बदला इस कार्रवाई के जरिए लिया जाएगा.
हूती ग्रुप की पहुंच में आने वाले जहाजों पर होंगे हमले
याह्या सरिया ने अल-मसीरा टीवी पर प्रसारित एक बयान में कहा, इस बढ़ोतरी में इज़राइली बंदरगाहों से जुड़े किसी भी कंपनी के सभी जहाजों को निशाना बनाया जाएगा, चाहे उनकी राष्ट्रीयता कुछ भी हो और वे हूती ग्रुप की पहुँच में कहीं भी हों.
हूतियों की चेतावनी हमेल से बचना है तो करना होगा ये काम
उन्होंने कहा, "हम सभी कंपनियों को चेतावनी देते हैं कि वे इस बयान के जारी होते ही इज़राइली बंदरगाहों से अपना लेन-देन बंद कर दें. उन्होंने सभी देशों से आह्वान किया कि अगर हूती ग्रुप के हमले से बचना है तो दुनिया के देश गाजा में इजरायली आक्रमकता को रोकरने के लिए इजरायल पर दबाव डालें.
इन दो जहाजों को हूतियों ने सुद्र में डुबोया
गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में, हूतियों ने लाल सागर में दो व्यापारिक जहाजों - मैजिक सीज़ और इटरनिटी सी - पर हमला किया और उन्हें डुबो दिया. सिर्फ 2024 में, हूती ग्रुप ने चार जहाजों पर हमला करके उन्हें डुबो दिया है.