Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2714478

हूती विद्रोहियों ने एक बार फिर इजरायल पर किया हमला, जानें कितना हुआ नुकसान

Houthis: हूती विद्रोही ने दावा किया है कि उन्होंने बीते दिन यानी कि जुमा को इजरायल के तेल अवीव शहर पर  दो ड्रोनों से हमले किए हैं. उन्होंने इन हमलों को फिलिस्तीनियों पर हो रहे जुल्म का जवाब बताया है. हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरिया ने इन हमलों की जानकारी दी है. 

हूती विद्रोहियों ने एक बार फिर इजरायल पर किया हमला, जानें कितना हुआ नुकसान

Houthis: हूती विद्रोह और इजरायल की जंग लगातार जारी है. बीते दिन हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने इजरायल के तेल अवीव शहर पर हमले किए हैं. हूती के अल-मसीरा के रिपोर्ट के मुताबिक जुमा को  हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरिया ने एक बयान में कहा कि सेना ने मध्य इजरायल के तेल अवीव शहर पर ड्रोन हमले किए हैं.

 हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरिया ने कहा, "हमारी वायु सेना ने दो ड्रोनों का इस्तेमाल करते हुए तेल अवीव में दो इजरायली सैन्य ठिकानों पर हमला किया." ये हमले गाजा में हो रहे हमलों का जवाब और फिलिस्तीनी लोगों के सपोर्ट में किए गए हैं. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सरिया ने आगे कहा, "हमारे देश के खिलाफ अमेरिकी हमले जारी है. लेकिन, हम गाजा के प्रति अपने कर्तव्य को पूरा करेंगे." 

ड्रोन डेड सी पर क्रैश 
वहीं इजरायल के चैनल 12 न्यूज ने बताया कि एक यमनी ड्रोन को इजरायल पहुंचने से पहले ही जॉर्डन के हवाई इलाके में डेड सागर के पास रोक दिया गया. जॉर्डन की सेना ने जुमा की शाम को बताया कि एक ड्रोन जॉर्डन के हवाई इलाके में घुस आया और डेड सागर के मदाबा जिले के मेन इलाके में क्रैश हो गया, इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

Add Zee News as a Preferred Source

अमेरिकी पनडुब्बी पर हमले
मार्च में जब से इजरायल ने गाजा पट्टी पर दोबारा से हमले शुरू किए हैं, तब से हूती विद्रोही भी इजरायली और अमेरिकी ठिकानों पर लगातार हमले कर रहे हैं.  हूती प्रवक्ता ने ये भी बताया कि उनके ग्रुप ने उत्तरी लाल सागर में अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस हैरी एस. ट्रूमैन और अन्य अमेरिकी पनडुब्बी पर हमला किए थे.

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "विमानवाहक पोत का स्ट्राइक ग्रुप हूतियों के अजीबोगरीब दावों के बावजूद उनके खिलाफ चौबीसों घंटे ऑपरेशन जारी रखे हुए है."

 30 से ज्यादा हमले
हूती मीडिया के मुताबिक जुमा की सुबह से उत्तरी यमन पर तकरीबन 30 से ज्यादा अमेरिकी हवाई हमलों किए गए है. अमेरिकी हवाई हमलों में पूर्वी और दक्षिणी राजधानी सना, निकटवर्ती तेल समृद्ध प्रांत मारिब और पश्चिमी प्रांत होदेदाह के कई जगहों को निशाना बनाया गया है. 

TAGS

Trending news