)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से कितने लोगों की जान गई, इसका पता चल गया है. राज्य के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को इस हवााले से विधानसभा में जानकारी दी. स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, राज्य में कोरोना की वजह से 23 हज़ार से ज्यादा लोगों की जान गई.
दरअसल, समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक रविदास मल्होत्रा ने विधानसभा में कोरोना से मौतों को लेकर सवाल किया था. इसका जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि आंकड़े के मुताबिक, राज्य में कोरोना से 23,512 लोगों की मौत हुई.
इस दौरान उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक पिछली सरकारों की सख्त तंकीद करते हुए कहा कि पिछली सरकारों में बिना इंफ्रास्ट्रक्चर जांचे ही जिन अस्पतालों को लाइसेंस जारी किया गया है, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई होगी.'
Zee Salaam Live TV: