)
नई दिल्ली: इंस्टाग्राम बहुत मशहूर ऐप है. इस पर आप फोटो और वीडियो शेयर करते हैं. इसके अलावा अपनी जिंदगी के कई मूमेंट भी शेयर करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि आप इससे पैसे भी कमा सकते हैं? अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं कि इंस्टाग्राम से आप कैसे पैसे कमा सकते हैं.
इंस्टाग्राम के जरिए आप अपने बिजनेस को प्रमोट कर सकते हैं. इसके लिए आपके पास बहुत ज्यादा फालोवर्स नहीं हैं तो भी चलेगा. यूजर को करना बस इतना है कि उसे किसी भी कंपनी या ब्रांड को प्रमोट करना है. आइए जानते हैं कि यह कैसे करना है.
आज के जमाने में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर बनना बेहद आसान है. इससे पैसे भी कमाए जा सकते हैं. सबसे पहले आपके पास 5000 फालोवर्स होने चाहिए. इसके बाद किसी भी ब्रांड से कॉन्टैक्ट करके स्पांसर Instagram पोस्ट कर सकते हैं.
आज तक की एक खबर के मुताबिक Affiliate Links के जरिए भी आप पैसे कमा सकते हैं. स्पांसर पोस्ट के जरिए पैसे कमाने की गारंटी होती है जबकि Affiliate Links पर डिपेंड करता है कि कितने लोग आपकी शेयर की गई लिंक से सामान खरीदते हैं. आप लिंक पोस्ट करने के अलावा प्रोमो कोड का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे भी आपको आमदनी होती है.
इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन शॉपिंग पेज बना कर भी पैसे कमाए जा सकते हैं. इंस्टाग्राम पर पेज बना कर ई-कॉमर्स स्टोर भी तैयार कर सकते हैं. कस्टमर्स आपके पेज के जरिए प्रोडक्ट खरीदेंगे. इससे आपको कमाई होगी. इसके बाद एक खास वेबसाइट बना कर उससे अच्छी कमाई की जा सकती है.
Video: