)
नई दिल्ली: अपने पैसे को महफूज रखने के लिए लोग बैंक में खाता खुलावते है. इसके अलावा लोग पोस्ट ऑफिस में भी बचत खाता खुलवाते हैं. हर बैंक अपने यहां ATM कार्ड से पैसे निकालने की सहूलत देता है. इसके साथ ही अब पोस्ट ऑफिस ने अपने यहां ATM कार्ड की सुविधा शुरू कर दी है. अगर आपको भी अपने पोस्ट ऑफिस के सेविंग्स बैंक अकाउंट के लिए ATM कार्ड चाहिए, तो कुछ स्टेप्स फॉलो करके आप इसे आसानी से हासिल कर सकते हैं.
आपको अपने पोस्ट ऑफिस के सेविंग्स बैंक अकाउंट से ATM कार्ड लेने के लिए ATM फॉर्म भरना होगा. इस फॉर्म में ATM के अलावा, इंटरनेट बैंकिंग, एसएमएस और मोबाइल बैंकिंग सेवा के लिए आप अप्लाई कर सकते हैं.
इस फॉर्म को भरने के बाद इसके साथ आपको अपनी पासबुक भी लगानी होगी. इसके बाद पोस्ट ऑफिस फॉर्म की जांच करेगा और आपकी पासबुक जमा करने के लिए एसबी-28 रसीद जारी होगी.
अब आपके फॉर्म को GDS BO जर्नल या BO डेली अकाउंट के पास भेजेगा. इसके बाद ये संबंधित Post Office जाएगा और वहां पोस्ट मास्टर आपकी सारी जांच करेगा. जांच पूरी होने के बाद वो खाता धारक के नाम पर ATM कार्ड जार कर देगा.
आखिर में RICT-CBS ब्रांच जहां से आपने इस एटीएम कार्ड के लिए अप्लाई किया था आप वहां से इसे ले सकते हैं, और साथ में अपनी पासबुक भी ले जा सकते हैं.
Zee Salaam Live TV: