)
नई दिल्ली : कोरोना से बचने के लॉकडाउन के साथ पीएम मोदी ने 14 अप्रैल को एक और अपील की थी और उस अपील के बाद दुनिया के सभी इंटरनेट कंपनियां हिल गई हैं. आरोग्य सेतु ने दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियां, गूगल (Google), फेसबुक (Facebook), टिकटॉक (Tiktok) और व्हाट्सऐप (WhatsApp) सभी सोशल प्लेटफॉर्म्स को पीछे छोड़ दिया है.
मोबाइल ऐप्स पर काम करने वाली संस्था App Annie के एक अधिकारी के मुताबिक आरोग्य सेतु एप के लॉन्च होने के कुछ ही समय में दो करोड़ से अधिक लोगों ने इसे डाउनलोड किया है. महज़ 15 दिनों के अंदर आरोग्य सेतु ने नंबर वन ऐप बन जाने का इंटरनेट के इतिहास में रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है.हिंदुस्तान के करीब 82 फीसदी से ज्यादा यूजर्स ने इसे 5 स्टार रेटिंग दी है. इसकी वजह से अमेरिका और चीन के सभी इंटरनेट कंपनियों के कमाई भी मुतास्सिर हो गई है.
हुकूमत का यह ऐप लोगों को कोरोना वायरस के इन्फेक्शन के खतरे और जोखिम का अंदाज़ लगाने में मदद करता है. इस ऐप को एंड्रॉयड और आईफोन दोनों तरह के स्मार्टफोन पर डाउनलोड किया जा सकता है. यह खास एप आसपास मौजूद कोरोना पॉजिटिव लोगों के बारे में पता लगाने में मदद करेगा. आपके मोबाइल के ब्लूटूथ, स्थान और मोबाइल नंबर का उपयोग करके ऐसा किया जाता है. आइए, देखते हैं कि आरोग्य सेतु एप का इस्तेमाल कैसे करना है.
इसे एप स्टोर के जरिये डाउनलोड किया जा सकता है.इस बात का ख्याल रखें कि आरोग्य (Aarogya) और सेतु (Setu) के बीच कोई जगह नहीं हो या फिर एप खोजने के लिए सर्च बार में 'AarogyaSetu' टाइप करें. अंग्रेजी और हिंदी समेत आरोग्य सेतु एप 11 भारतीय भाषाओं में मौजूद है. इंस्टॉल करने के बाद एप को खोलें और अपनी भाषा चुनें.और फिर रजिस्टर करें. बाकी सारी जानकारी देने के बाद आप इस ऐप को यूज़ कर सकते हैं
आईटी मिनिस्ट्री के एक अधिकारी का कहना है कि एक बार अगर मुल्क के सभी शहरी इस ऐप को डाउनलोड कर लेते हैं तो इससे कोरोना वायरस को जल्द खत्म करने में मदद मिलेगी. ये ऐप आपको सेहतमंद रखने में मददगार है. साथ ही अगर आपके आसपास कोई कोरोना वायरस मुश्ता आए तो आरोग्य सेतु ऐप आपको झट से अलर्ट कर देता है. यही कारण है कि आपको इन्फेक्श से बचाने के लिए ये ऐप काफी मददगार है.
Watch Zee Salaam Live TV