)
Hug Day 2022 Wishes: वेलेंटाइन वीक चल रहा है. यह हफ्ता 7 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलता है और हर दिन को एक अलग मौजू के तौर पर मनाया जाता है. 7 फरवरी से शुरुआत रोज डे से होती है. इसके बाद 8 फरवरी को प्रपोज़ डे, 9 फरवरी को चोकोलेट डे, 10 फरवरी को टेड्डी डे, 11 फरवरी को प्रोमिस डे, 12 फरवरी को हग डे, 13 फरवरी को किस डे और आखिरी दिन यानी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है. यह हफ्ता मोहब्बत करने वालों के खास माना जाता है. आज हम आपको हग डे के मौके पर उर्दू शायरी के कुछ चुनिंदा शेर पेश कर रहे हैं. ये कुछ ऐसे शेर हैं जो हग डे के मौके पर आप अपने सोशल मीडिया पर स्टेटस के तौर पर फिर लगा सकते हैं, किसी को विश करने या फिर किसी को अपनी फीलिंग्स बताने के लिए कर सकते हैं.
अपनी बाहों को हम ने पतवार किया था
तब जा कर वो ख़ून का दरिया पार किया था
आज आग़ोश में था और कोई
देर तक हम तुझे न भूल सके
मेरे आग़ोश में यूँही कभी आ जा तू भी
जिस अदा से तिरी आँखों में हया आई है
सहर होते ही कोई हो गया रुख़्सत गले मिल कर
फ़साने रात के कहती रही टूटी हुई चूड़ी
आग़ोश की हसरत को बस दिल ही में मारुँगा
अब हाथ तिरी ख़ातिर फैलाऊँ तो कुछ कहना
बिछड़कर उसका दिल लग भी गया तो क्या लगेगा
वो थक जाएगा और मेरे गले से आ लगेगा
मैं मुश्किल में तुम्हारे काम आऊँ या ना आऊँ
मुझे आवाज़ दे लेना तुम्हे अच्छा लगेगा
गले लग कर हम उस के ख़ूब रोए
ख़ुशी इक दिन मिली थी राह चलते
वो तिरी ज़ुल्फ़ का साया हो कि आग़ोश तिरा
मिल गया हो कभी आराम मुझे याद नहीं
क़त्ल की सुन के ख़बर ईद मनाई मैं ने
आज जिस से मुझे मिलना था गले मिल आया
गले मिलना ना मिलना तो तेरी मर्ज़ी है लेकिन
तेरे चेहरे से लगता है तेरा दिल कर रहा है
तेरा मिलना ख़ुशी की बात सही
तुझ से मिल कर उदास रहता हूँ
ख़ूब मिल कर गले से रो लेना
इस से दिल की सफ़ाई होती है
मिलना था इत्तिफ़ाक़ बिछड़ना नसीब था
वो उतनी दूर हो गया जितना क़रीब था
देखिए VIDEO: