Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1022407

IND vs PAK: पत्नी ने मनाया टीम इंडिया की हार का जश्न, पति ने पत्नि समेत ससुराल वालों के खिलाफ उठाया यह बड़ा कदम

पत्नी ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ पहले से ही दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है. अब युवक ने गंज कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है.

प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

रामपुर/सय्यद आमिर: पति पत्नी के बीच तकरार का एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर इसलिए मुकदमा दर्ज कराया क्योंकि उसने भारत-पाक (India vs Pak) मैच में पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाया था.

बताया जाता है कि पति और पत्नी में पहले से अनबन चल रही थी. पति की तहरीर पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रामपुर में मौजूद थाना गंज इलाके में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है. 

पति ने अपनी तहरीर में यह भी आरोप लगाया कि उसके ससुराल वालों ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का मजाक बनाते हुए WhatsApp पर स्टेटस लगाया. गंज पुलिस ने पति की शिकायत पर ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया. आरोपियों में युवक की पत्नी भी शामिल है.

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढें: हरियाणा में निजी क्षेत्रों में 75 प्रतिशत आरक्षण; इस तारीख से लागू होगा कानून

मुकदमा दर्ज करवाने वाला शख्स इशान मियां रामपुर के अजीमनगर थाना के तहत ग्राम सींगनखेड़ा के रहने वाले हैं. उसकी ससुराल रामपुर के थाना कोतवाली इलाके के मुहल्ला थाना टीन में है. बताया जाता है कि पति पत्नी के दरमियान कई दिनों से अनबन चल रही है. वह दोनों कई दिनों से अलग रह रहे हैं. पत्नी ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ पहले से ही दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है. अब युवक ने गंज कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है.

मुकदमे में पति ने आरोप लगाया है कि 24 अक्टूबर को टी-20 विश्व कप (T20 World Cup) में भारत बनाम पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच क्रिकेट मैच हुआ था. इसमें भारत मैच हार गया था. देश की टीम के हारने पर उसके ससुराल वालों ने वाट्सएप पर भारतीय खिलाड़ियों का मजाक बनाते हुए स्टेट्स लगाया था. पुलिस ने पति की तहरीर पर जांच की और युवक की पत्नी राबिया सहित ससुराल वालों के खिलाफ संबंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया.

ZEE SALAAM LIVE TV:

TAGS

Trending news