)
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ (Chhttishgarh) के बिलासपुर (Bilaspur) जिले में बीवी के किरदार पर शक होने पर शौहर ने खलपट्टे (सिलबट्टे) से सिर पर वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद अफसोस होने पर शौहर ने खुद भी कीटनाशक (जीव जंतु मारने वाली दवाई) पी लिया. इससे उसकी भी हालत संगीन हो गई. इलाज के लिए उसे सिम्स में दाखिल कराया गया है.
मामला जिले के पचपेड़ी थाना इलाके के ग्राम रैलहा का है. पुलिस के मुताबिक लक्ष्य कोशले बीवी के किरदार पर शक करता था. इसलिए उसने पत्नी आराधना कोशले पर खलपट्टे से हमला कर कत्ल कर दिया, वहीं खुद कीटनाशक पी लिया. इससे उसकी भी हालत खराब हो गई है. जिसके बाद उसे इलाज के लिए सिम्स में दाखिल कराया गया है. जहां उसका इलाज किया जा रहा है. इस वारदात से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है. वारदात की इत्तेला मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
पुलिस के मुताबिक पहली नज़र में जांच में कत्ल की वजह अहलिया पर शक होने का मिला है. इसके अलावा कत्ल के वुजूहात की जांच के लिए दीगर पहलुओं पर भी जांच की जा रही है. साथ ही पड़ोसियों और करीबियों से भी पूछताछ की जा रही है.