)
इंदौर/वैभव शर्मा: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक हैवान पति ने शादी के महज़ तीन महीने बाद ही पत्नी का बेरहमी से कत्ल कर दिया है और फिर खुद को पुलिस के हवाले भी कर दिया. बताया जा रहा है कि मुल्ज़िम ने कुत्ते की ज़ंजीर से बीवी का गला दबाया था और फिर चाकू से गोद कर उसका कत्ल कर दिया.
पुलिस ने मुल्ज़िम का हिरासत में लेकर उसकी पत्नी की लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक मुल्ज़िम की पत्नी का नाम अंशु शर्मा (22 साल) है और उसने तीन महीने पहले ही हर्ष (मुल्ज़िम) से शदी की थी. पुलिस का यह भी कहना है कि मगल की देर रात दोनों में परिवारिक मुद्दे को लेकर आपसी झगड़ा हुआ था. जिसके बाद हर्ष ने अंशु का बेरहमी से कत्ल कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ने 3 महीने पहले ही लव मैरिज की थी. दोनों शादी से पहले एक ही दफ्तर में काम करते थे. जहां दोनों में दोस्ती हुई और कुछ वक्त बाद दोनों ने शादी कर ली. इतना ही नहीं उन्होंने अपने परिवार वालों को बताए बगैर ही लड़की ने हर्ष के साथ रहने लगी थी.
इस मामले परिवार का कहना है कि उन्होंने अपनी पेटी की बहुत समझाया था लेकिन उसने एक नहीं सुनी, उन्होंने आगे बताया कि हमने उसे समझाया था कि हर्ष अच्छा लड़का नहीं है लेकिन उसने अपनी मनमानी करते हुए हर्ष से शादी कर ली. इसके अलावा परिवार ने पुलिस पर भी इल्ज़ाम लगाया है और कहा है कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कोर्रवाई नहीं की.
Zee Salaam LIVE TV