Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1194108

Hyundai ने भारतीय बाजार में उतारा GRAND i10 NIOS का कॉरपोरेट मॉडल

Hyundai launched new car: इस कार के मैनुअल संस्करण की कीमत 6.28 लाख रुपये है जबकि ऑटोमैटिक मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) की कीमत 6.97 लाख रुपये है.

अलामती तस्वीर
अलामती तस्वीर

नई दिल्लीः वाहन निर्माता कंपनी हुंदै मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने भारतीय बाजार में अपना ’ग्रैंड आई10 निओस कॉरपोरेट’ (GRAND i10 NIOS Corporate Edition) मॉडल पेश किया है. इस कार की शोरूम कीमत 6.28 लाख रुपये से शुरू होती है. कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी है. ये नया मॉडल ’मैनुअल’ और ’ऑटोमैटिक’ दोनों पावरट्रेन में मौजूद है. मैनुअल संस्करण की कीमत 6.28 लाख रुपये है जबकि ऑटोमैटिक मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) की कीमत 6.97 लाख रुपये है.

मैग्ना ट्रिम के आधार पर कार का यह कॉर्पोरेट मॉडल लाल रंग के इन्सर्ट (सीट, एसी वेंट्स और गियर बूट) और काले इंटिरीयर के साथ आता है. इसमें स्मार्टफोन मिररिंग के जरिए नेविगेशन के साथ 17.14 सेमी टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट जैसी सुविधाएं भी जोड़ी गई है. इसमें बाहरी लुकिंग ग्लास पर एलईडी टर्न इंडिकेटर के साथ इलेक्ट्रिक फोल्डिंग ओआरवीएम की सुविधा भी दी गई है. 

हुंदै मोटर इंडिया के निदेशक (बिक्री, विपणन और सेवा) तरुण गर्ग ने कहा है कि हुंदै ने भारत में युवा और कामकाजी ग्राहकों के लिए ग्रैंड आई10 निओस उतारी थी. निओस को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद अब हमने इसका कॉरपोरेट संस्करण उतारा है.’’ 

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam

TAGS

Trending news