Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam741955
Zee SalaamZee Salaam ख़बरें6 सितंबर से ज़ायरीन के लिए खुलेगी हज़रत निज़ामुद्दीन दरगाह

6 सितंबर से ज़ायरीन के लिए खुलेगी हज़रत निज़ामुद्दीन दरगाह

दरगाह कमेटी की जानिब ऐलान किया गया है कि 6 सितंबर से दरगाह आम लोगों के लिए खोल दी जाएगी. 

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्ली: कोरोना और लॉकडाउन की वजह से आम लोगों की ज़िंदगी बुरी तरह से मुतास्सिर हुई है. इसका असर मज़हबी मकामात पर खूब नज़र आया और ज्यादातर मज़हबी मकामात अभी भी या तो बंद हैं या फिर बड़े एहतियात के साथ उनको खोला गया है. दिल्ली में मौजूद तारीख़ी हज़रत निज़ामुद्दीन औलिया की मज़ार भी 22 मार्च से बंद है लेकिन उसे खोलने को लेकर ऐलान कर दिया गया है. 

दरगाह कमेटी की जानिब ऐलान किया गया है कि 6 सितंबर से दरगाह आम लोगों के लिए खोल दी जाएगी. इससे पहले कमेटी ने 5 अगस्त से दरगाह खोलने का फैसला लिया था लेकिन इंतिज़ामात मुकम्मल न होने और भारी भीड़ इकट्ठा होने के खदशे के चलते 4 अगस्त को कमेटी ने यह फैसला वापस ले लिया था. 

बता दें कि कोरोना वायरस के चलते मुल्कभर में लगे लॉकडाउन की वजह से तमाम मज़हबी मकामात बंद हैं और जिन मकामात को खोला गया है उनमें बहुत अहतियात बरती जा रही है. निज़ामुद्दीन दरगाह के खुलने के बाद उम्मीद ज़ाहिर की अजमेर शरीफ या मुल्क की दूसरी दरगाहें भी खुल जाएंगी. 

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news